विवाहिता महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा नशे में धुत होकर महिला कांस्टेबल को भी नहीं बक्सा

खबर शेयर करें

नशे में धुत महिला ने शनिवार सुबह अटल्ला चुंगी फ्लाईओवर के नीचे हंगामा किया। उसने राहगीरों से गाली- गलौज और अभद्रता की ही, सूचना पर पहुंची उत्तर थाने की महिला पुलिस कर्मियाें से भी धक्का-मुक्की की।
पुलिस ने उसे सरकारी ट्रामा सेंटर पर भर्ती कराया।

उत्तर क्षेत्र के मुहल्ला झील की पुलिया निवासी ट्रक चालक की करीब सवा साल पहले महाराष्ट्र में हुई घटना में मौत हो गई थी। इसके बाद उसकी पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ ससुराल में रहती है। घर में देवर और उसका परिवार भी है। शुक्रवार दोपहर किसी बात पर परिवार में कहासुनी के बाद महिला बेटे के साथ मायके पथरिया, मध्य प्रदेश जाने की बात कह कर घर से निकल आई थी। शनिवार सुबह करीब 10 बजे नशे की हालत में अटल्ला चुंगी फ्लाईओवर के नीचे हंगामा करते मिली। कई राहगीरों से उसने गाली- गलौज और अभद्रता की। सूचना पर पहुंची उत्तर थाने की पुलिस ने उसे समझाने की कोशिश की। महिला पुलिस कर्मी ने उसके चेहरे पर पानी के छींटे मारे, इस दौरान महिला ने पुलिस कर्मियों से भी धक्का-मुक्की की। पुलिस ने उसे सरकारी ट्रामा सेंटर पर भर्ती कराया। अस्पताल में उसके ससुर पहुंचे तो उसके साथ भी अभद्रता की।

ससुर ने बताया कि बेटे की मौत के बाद बहू का मानसिक संतुलन अक्सर खराब हो जाता है। वह शराब पीकर घर से भी निकल जाती है। शुक्रवार शाम से वह घर से निकली थी, इसके बाद पता नहीं चला। इंस्पेक्टर उत्तर संजीव कुमार दुबे ने बताया कि महिला नशे की हालत में थी। उसे शराब किसने पिलाई, इस बारे में जानकारी नहीं मिली है।