पालिकाध्यक्ष ने क्यों किया कोतवाल का घेराव पढ़े पूरी खबर रिपोर्टर विशेष शर्मा

खबर शेयर करें

स्लग : पालिकाध्यक्ष ने किया कोतवाल का घेराव
रिपोर्टर : विशेष शर्मा
स्टेशन : बाजपुर

एंकर : बाजपुर में लगातार बढ़ रही चोरियों पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह ने कोतवाल का घेराव किया। इस दौरान उन्होंने आरोपियों पर सख्त कार्यवाही किए जाने की मांग की। बता दें कि बाजपुर में आए दिन चोरियां हो ग्राफ बढ़ता जा रहा है जिससे लोगों का जीना दूभर हो रहा है। क्षेत्र में बढ़ रही चोरियों के विरोध में बाजपुर नगर पालिका के अध्यक्ष गुरजीत सिंह ने स्थानीय लोगों के साथ कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यरी का घेराव किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह ने पुलिस से चोरी करने वाले आरोपियों पर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की और पुलिस पर पकड़े गए आरोपियों को बिना कार्यवाही के छोड़ने का आरोप लगाया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह ने कहा कि लगातार हो रही चोरियों से क्षेत्र में रह रहे लोग काफी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि छोटी चोरी करने वाले लोग एक दिन बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। 

बाइट : गुरजीत सिंह ……………. अध्यक्ष, नगर पालिका बाजपुर