शादी करने को राजी न हुई तो शिक्षका को गोली मार निगम जेई ने खुद को भी मारी गोली, मौत

खबर शेयर करें

जींद के भिड़ताना गांव निवासी 30 वर्षीय मनोज बिजली निगम में जेई के पद पर कार्यरत था। जो उसकी शुक्रवार को अपनी कार लेकर रोहतक आया था। ड्रेन नंबर आठ के नजदीक उसने अपनी ही कार में कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

शादी करने को राजी न हुई तो शिक्षका को गोली मार निगम जेई ने खुद को भी मारी गोली, मौत
जींद के भिड़ताना गांव का रहने वाला है जेई, रोहतक में हुई घटना।

रोहतक में जींद जिले के रहने वाले बिजली निगम के जेई ने शादी के लिए मना करने पर शिक्षिका को गोली मार दी, जिसके बाद खुद भी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शिक्षिका को उपचार के लिए पीजीआइएमएस में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि जेई उसे काफी दिनों से परेशान कर रहा था। शिक्षिका के बयान के आधार पर सिटी थाना पुलिस ने मृतक के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

शादी के लिए डाल रहा था दबाव, पीजीआइएमएस में भर्ती है शिक्षिका

जींद जिले के भिड़ताना गांव निवासी 30 वर्षीय मनोज बिजली निगम में जेई के पद पर कार्यरत था। जो उसकी शुक्रवार को अपनी कार लेकर रोहतक आया था। ड्रेन नंबर आठ के नजदीक उसने अपनी ही कार में कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसके साथ ही एक शिक्षिका भी थी। पुलिस को दिए गए बयान में शिक्षिका ने बताया कि मनोज उसका परिचित था। वह शादी के लिए भी दबाव डाल रहा था। दोपहर के समय वह स्कूल के बाहर आया और फोन कर उसे बुला लिया। जिसके बाद गाड़ी में बैठाकर ड्रेन नंबर आठ के पास लेकर आ गया। वहां पर मनोज ने उस पर शादी के लिए दबाव डाला। इसके तुरंत बाद ही मनोज ने पिस्तौल निकालकर उसे मारने की नीयत से गोली चला दी। जो शिक्षिका के हाथ में लग गई। तभी मनोज ने अपनी कनपटी पर भी गोली मार दी। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि दोनों के बीच रिश्तेदारी का कनेक्शन भी था। सूचना मिलने पर सिटी थाना प्रभारी राकेेश सैनी और एफएसएल इंचार्ज डा. सरोज दहिया मलिक को भी मौके पर बुलाया गया। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम केे लिए भेजा गया। साथ ही घायल शिक्षिका को उपचार के लिए पीजीआइएमएस में भर्ती कराया गया।

जांच अधिकारी के अनुसार

युवक ने पहले महिला पर गोली चलाकर उसे मारने की कोशिश की, जिसके बाद खुद आत्महत्या कर ली। मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

– शमशेर सिंह, चौकी प्रभारी इंद्रा कालोनी