अजब प्रेमिका की गजब कहानी शादी करूंगी तो तुमसे ही’, बॉयफ्रेंड के घर के बाहर बैठकर धरना देने लगी गर्लफ्रेंड, लोगों ने पूछा तो मिला है जवाब

खबर शेयर करें

झारखंड के धनबाद से एक ‘अजब प्रेमी की गजब कहानी’ जैसे मामला देखने को मिला है। यहां एक लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड से नाराज हो गई और उसके घर के बाहर धरना पर बैठ गई। हैरानी की बात ये है कि लड़की 4 दिनों से खाना पिना सब त्याग दी और उस जगह से नहीं हिली। अब इस लड़की की प्रेमी कहानी हर तरफ चर्चा का विषय बना गया है।

जानकारी के अनुसार मामला गढ़वा जिला के भवनाथपुर प्रखंड अंतर्गत बनसानी पंचायत स्थित भंवरिया टोला का है। यहां रहने वाली एक लड़की का नाम नेहा है और उनके बॉयफ्रेंड का नाम आनंद यादव है। नेहा ने बताया कि उनकी आनंद से मुलाकात 8 साल पहले हुई थी। नेहा बोकारो जिला की रहने वाली है। नेहा ने आगे बताया कि मुलाकातों के बाद उसे आनंद से प्यार हो गया। जिसके बाद 30 अगस्त को वो आनंद के साथ भागकर अपने बुआ के यहां गए और वहां हिंदू रिति रिवाज के अनुसार मंदिर में शादी भी किए। शादी के बाद दोनों 3 महीने तक अपनी बुआ के घर में ही रहते थे।

नेहा बताती हैं कि 3 महीने बुआ के घर पर रखने के बाद आनंद उसे बोकारो उसके मायके पहुंचाकर भाग गया। आनंद से संपर्क नहीं हो पा रहा था तो उसने भवनाथपुर पुलिस की मदद ली। पुलिस के समझाने पर आनंद ने नेहा को पत्नी के रूप में स्वीकार किया और नोएडा ले गया। 4 महीने पहले फिर से उसे मायके पहुंचाकर भाग गया। 4 महीने बीत गए लेकिन नेहा का आनंद से संपर्क नहीं हो पाया है। नेहा कहती हैं कि उसने आनंद से पूरे रीति-रिवाज से शादी की है। अब अपनाने से इनकार कर रहा है। वो आनंद के साथ ही रहना चाहती है। खबर के अनुसार आनंद का पता नहीं चल सका है। आनंद के पिता कामेश्वर बहू को अपनाने से इनकार कर रहे हैं।

वहीं, नेहा के ब्वॉयफ्रेंड आनंद के पिता कामेश्वर यादव का कहना है कि मैं लड़की को नहीं जानता। मैं उसे घर पर कैसे रख लूं। इन्होंने शादी की होगी लेकिन मुझसे कोई अनुमति, राय या सलाह नहीं ली गई। कब और कहां शादी की है, यह तो यही लोग जानें। कामेश्वर यादव ने कहा कि मैंने थाना प्रभारी से भी कह दिया है कि इन लोगों ने शादी की है। जहां रहना चाहते हैं रहे। साथ में कमाएं-खाएं लेकिन मैं अपने घर में पनाह नहीं दूंगा।