जब लड़की ने रिश्ते वाले दिन लड़के से उसका रिजल्ट मांगा तो????

खबर शेयर करें

अक्सर हम किसी न किसी वजह से लड़का पक्ष या लड़के द्वारा लड़की से रिश्ता ठुकराते सुनते हैं, लेकिन इस बार एमए पास लड़की ने ही युवक का रिश्ता ठुकरा दिया। कारण भी बड़ा दिलचस्प है। लड़का अपना रिजल्ट नहीं दिखा पाया। मुंगेर के रहने वाला युवक टीएमबीयू से संबद्ध एक कालेज में (सत्र : 2011-14) अर्थशास्त्र विषय का छात्र रहा था। तब उसने सारी परीक्षाएं समय पर दीं, किंतु उसने सब्सिडियरी की परीक्षा गलत विषय में दे दी। तब के सत्र का रिजल्ट भी प्रकाशित भी हो गया। बावजूद 11 साल में उसने अपने रिजल्ट को लेकर कभी भी विवि जाकर सुधार की पहल नहीं की।

शुक्रवार को वह सारे दस्तावेजों के साथ विवि के परीक्षा विभाग पहुंचा। उसने परीक्षा नियंत्रक डा. अरुण कुमार सिंह को सारी कहानी बताते हुए सुधार की गुहार लगाई। उसने परीक्षा नियंत्रक से कहा कि पेंडिंग रिजल्ट के कारण ही खगडिय़ा की रहने वाली एमए पास लड़की ने उससे शादी से इन्कार कर दिया। युवक ने बताया कि शादी फाइनल हो गई थी। लड़का और लड़की पक्ष, दोनों शादी को तैयार थे। इस बीच लड़की पक्ष ने उससे बीए का मूल प्रमाण पत्र और पार्ट थ्री का अंक पत्र देखने को मांगा। युवक के मुताबिक तभी मामला फंस गया। मूल प्रमाण पत्र उसके पास था नहीं, जबकि अंक पत्र में भी रिजल्ट पेंडिंग था। उसे देखकर लड़की ने रिजल्ट को फर्जी बता दिया और शादी तोड़ दी। युवक अपनी व्यथा बताते हुए निराश हो गया।

परीक्षा नियंत्रक ने युवक से कहा कि उसकी गलती के कारण अब रिजल्ट में सुधार संभव नहीं है। उसे अब नए सिरे से ही स्नातक की परीक्षा देनी होगी। तभी उसे मूल प्रमाण पत्र मिल सकता है। युवक ने कहा कि बड़ी मुश्किल से उसकी शादी तय हुई थी। उसके साथ घर वाले भी काफी खुश थे, शादी टूटने के बाद अब वह निराश है।
खबर सोशल मीडिया से

More News Updates