ऐसा क्या राज पता लगा दुल्हन को जो दूल्हे को अपना जीवन साथी बनाने से किया इनकार पढ़े पूरी खबर

खबर शेयर करें

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक शादी में उस समय बवाल मच गया जब दुल्हन ने दूल्हे को अपना जीवनसाथी बनाने से इंकार कर दिया। दूल्हा विग लगाकर शादी करने जा रहा था, जिसकी पोल फेरों से कुछ समय पहले ही खुल गई। दुल्हन के परिवार वालों ने झूठ बोलने और धोखा देने के आरोप में दूल्हे को बंधी बना लिया।
जानकारी के अनुसार उन्नाव जिले के सफीपुर क्षेत्र के एक गांव में कानपुर से गाजे- बाजे के साथ बारात दूल्हन के दरवाजे पर पहुंची। बरातियों का जोरदार स्वागत किया, दूल्हा दुल्हन ने एक दूसरे को जयमाला पहनाई। फेरों के लिए दूल्हा मंडप में पहुंचा ही थी वह अचानक चक्कर आ जाने के कारण वह बेहोश हो गया।
दूल्हे के मुंह पर पानी मारा गया और इस बीच दुल्हन के भाई ने जैसे ही सिर पर हाथ मला तो उसके दूल्हे की विग उतर गई। सभी लोग यह देखकर हैरान रह गए कि दूल्हा गंजा है और वह बात लड़की वालों से छिपाई गई थी। बस फिर क्या था लड़की ने शादी करने से इंकार कर दिया। समझाने के बाद भी दुल्हन अपनी बात पर अड़ी रही।
इतना ही नहीं दुल्हन पक्ष ने धोखा देने के आरोप में दूल्हे को बंधक बना लिया। इसके बाद पंचायत बुलाई गई और पूरा हिसाब लिखित में होने के बाद दूल्हा बीना दुल्हन के वापस लौट गया। साथ में यह भी तयहुआ कि वर पक्ष कन्या पक्ष को 5 लाख 60 हजार रुपये जो खर्चा हुए हैं वो देगा। दुल्हन के परिवार वालों ने कहा कि दूल्हे के परिवार को यह बात नहीं छिपानी चाहिए थी कि वह गंजा था। हम दुल्हन को मानसिक रूप से तैयार कर सकते थे और वह चौंकती नहीं। आप असत्य पर शादी की उम्मीद नहीं कर सकते हैं।
खबर सोशल मीडिया से