जांनिये 1 मई से 7 मई तक का साप्ताहिक राशिफल

खबर शेयर करें

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए रविवार, 1 मई से 7 मई, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल।

मेष-मन में नकारात्मक शंकाएं परेशान करेंगी। पुरानी समस्याओं का समाधान होगा। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में मन बेचैन होगा। कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। यह समय जीवन में बड़े परिवर्तन का है। कुछ संबंधों को लेकर नकारात्मक विचार परेशान करेंगे। अवरोधित कार्यों का  समाधान होगा। शिक्षार्थियों का मन परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। जीवन साथी की कुछ बातें आपको परेशान करेंगी। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। अपने मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।        
वृषभ-सभी के प्रति अच्छी भावनाएं होते हुए स्वयं को अच्छा साबित करने में असमर्थ होंगे। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। अच्छी भावनाओं से उमंग का संचार होगा। कुछ अप्रिय बातों से संबंधों में कटुता संभव। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में मन उसके परिणाम के प्रति चिंतित होगा। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता का योग है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को परिजनों व निकट संबंधों के स्नेह से सुखद उत्साह की अनुभूति  होगी। नित्य दिनचर्या हेतु आवश्यक साधनों की व्यवस्था हेतु मन परेशान होगा। नित्य लक्ष्यहीन दिनचर्या से मन परेशान होगा।       
मिथुन-नित्य जरुरतों की पूर्ति में अभाव का सामना करना पड़ेगा। मन को धार्मिक कार्यों में केंद्रित करें। आलस्य त्याग स्वयं को रचनात्मक दिशा दें। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। अपने और परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कुछ नया करने का सुनहरा अवसर है। अत: समय का उपयोग करें। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। लाभ के अच्छे अवसर मन को खुश रखेंगे। अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-व्यय में असंतुलन पैदा होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को अपनी क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे।    

कर्क-उत्साह हीन दिनचर्या से बाहर निकलें। घर में छोटी बातों को भूल मधुर संवाद पर जोर दें। यह सप्ताह उल्झनों से भरा होगा। सामाजिक कार्यों के निर्वहन में सक्रियता से लोकप्रिय होंगे। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंता होगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देदं। आर्थिक संकट से परेशान होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव छवि को कुप्रभावित करेगा। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। शिक्षा में प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।    
सिंह-भविष्य के प्रति चिंताएं मन को परेशान करेंगी। परिजनों के सहयोग से हर स्थिति सहज लगेगी। एक साथ कई जिम्मेदारियों से मन बोझिल होगा। कुछ आर्थिक कठिनाइया परेशान करेंगी। दाम्पत्य जीवन में कटुता संभव। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। बुधवार एवं शुक्रवार को वाकपटुता व कार्यकुशलता से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय विशेष लाभदायक हो सकता है। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी।    
कन्या-परिजनों का सान्निध्य प्राप्त होगा। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बनेगा। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से प्रसन्न होंगे। विषम स्थिति में संयम से काम लें। आर्थिक कठिनाइयां मन को परेशान करेंगी। मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। निकट संबंधों में  भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार होगा। बड़े लोगों से निकटता बढ़ेगी।    
तुला-कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं रहेंगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति में ब्यस्त रहेंगे। धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्यों में व्यय संभव। एकाएक दायित्वों की वृद्धि से मन उनकी पूर्ति हेतु चिंतित होगा। रविवार एवं सोमवार को मन घरेलू कार्यों में ब्यस्त रहेगा। विद्यार्थी शिक्षा पर ध्यान दें।  सीमित साधनों में अपनी दिनचर्या को चलाने की चेष्ठा करें। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। आपका गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: इसे सुधारें। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा। 
वृश्चिक-इस सप्ताह अच्छी भावनाएं मकसद में सफलता दिलाएंगी। कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। रोजगार में बड़े परिवर्तन का समय है। कुछ नकारात्मक स्थिति से परेशान होंगे। हर जगह दूसरों की आलोचना ना करें। रविवार एवं मंगलवार को मन ईश्वरीय आस्था में केंद्रित होगा। बीती हुई घटनाएं मन को परेशान कर सकती हैं। शुक्रवार एवं शनिवार को पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। चिंताओं से भरे इस समय में कुछ अच्छे आसार भी नजर आएंगे। खराब व चापलूस प्रकृति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें।  
धनु-श्रेष्टजनों से भावनात्मक कष्ट संभव। बढ़ती जिम्मेदारियां समयानुकूल पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। छोटी-छोटी बातो पर क्रोध न करें।  
साधनाभाव से मन चिंतित होगा। अच्छे विचारों से प्रतिभा निखरेगी। परिश्रम द्वारा अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को सार्थक करेंगे। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वपूर्ण रिश्तों में छोटी-मोटी बातों का बुरा न माने। बुधवार एवं शनिवार को पूर्वाग्रहवश आशंकित मन पर नियंत्रण रख मन को रचनात्मक दिशा दें।  भावावेष में किये गये कार्य से कष्ट संभव। परिवार में किसी की अस्वस्थता से चिंतित होंगे। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। 
मकर-महत्वकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। ईश्वरीय आस्था बढ़ेगी।  नैतिक जिम्मेदारियों को लेकर सजग हों। किसी संबंधी की बातें मन को पीड़ा पहुंचाएंगी। पुरानी घटनाएं मन को परेशान करेंगी। अपनी दिनचर्या को सुधार स्वयं को रचनात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव हैं। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति के लिए समुचित साधन व्यवस्था हेतु मन चिंतित होगा। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार में किया गया प्रयत्न सार्थक होगा। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे।
कुंभ-मन को सकारात्मक दिशा में केंद्रित करें। अवयस्कतापूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण रखें, अन्यथा कार्यक्षेत्र में यह आपकी छबि पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता की अनुभूति होगी। आय-व्यय में संतुलन बनायें। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियां स्वाभाविक हैं। समय का सदोपयोग करें। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भैतिक सुख बढ़ेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन में ढेर सारी चिंताएं रहेंगी। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यवहार कुशलता से संबंधों में प्रगाढ़ता लाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी ब्यस्तता रहेगी।
मीन-इस सप्ताह कर्जदारों से कुछ कहासुनी हो सकती है। किसी कुंठा अथवा हीन भाव को लेकर सगे-संबंधियों के बीच कटुता न पैदा करें। शिक्षा प्रतियोगिता में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में ब्यय संभव। आर्थिक कठिनाइयां आपको परेशान करेंगी। बीती बातों को भूलना ही श्रेष्ठकर होगा, क्योंकि इससे संबंधों में मधुरता कायम होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। आकस्मिक कोई लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों का बुरा न माने।

More News Updates