वीडियो- यहां वर वधु वृक्ष अभियान के तहत समाजसेवी वीरेंद्र सिंह बिष्ट और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार ने नव दंपत्ति के साथ किया वृक्षारोपण

खबर शेयर करें


रिपोर्टर : विशेष शर्मा
स्टेशन : बाजपुर

एंकर : बाजपुर के ग्राम बरहैनी में वर वधु वृक्ष अभियान के तहत समाजसेवी वीरेंद्र सिंह बिष्ट और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार ने नव दंपति के आवास पर वृक्षारोपण किया। इस दौरान नव दंपति को वृक्ष का पालन पोषण करने का संकल्प दिलाया गया। बता दें कि समाजसेवी वीरेंद्र सिंह बिष्ट द्वारा पर्यावरण को बचाने के लिए वर वधु वृक्ष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें नवविवाहित जोड़े के घर में फलदार वृक्ष लगाए जाते हैं। इसी के चलते बाजपुर के ग्राम बरहैनी में नवविवाहित दीपक और शिल्पी के आवास पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार और समाजसेवी बिरेंद्र सिंह बिष्ट ने नवविवाहित जोड़े के साथ वृक्ष लगाया। इस दौरान नवविवाहित जोड़े को वृक्ष का पालन पोषण करने का संकल्प दिलाया गया। साथ ही राजेश कुमार और वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने नवविवाहित जोड़े को विवाह की शुभकामनाएं दी। इस दौरान राजेश कुमार ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्ष लगाना बहुत जरूरी है इसी को लेकर समाजसेवी वीरेंद्र सिंह बिष्ट और अन्य लोगों द्वारा वृक्षारोपण किया जा रहा है।