Vastu Tips: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए मंदिर में जरूर रखें ये चार चीजें, घर आएगी खुशहाली

खबर शेयर करें

Vastu Tips For Temple वास्तु के अनुसार घर का पूजा घर बहुत ही जरूरी भाग होता है। इसलिए मंदिर के वास्तु दोष का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। जानिए वास्तु के अनुसार किन चीजों को मंदिर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहेगा।
वास्तु शास्त्र में घर में मौजूद वस्तुओं और उनकी स्थिति का विशेष महत्व बताया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि घर में मौजूद हर वस्तु से निगेटिव या फिर पॉजिटिव एनर्जी निकलती हैं जिसका असर घर में रहने वाले लोगों पर अच्छा या बुरा पड़ता है। लेकिन अगर घर में वास्तु दोष हो तो हर एक काम बिगड़ना शुरू हो जाता है। आर्थिक नुकसान के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मौजूद पूजा घर में कौन सी चीजें रखनी है और कौन सी नहीं। इस बारे में भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि इससे भी वास्तु दोष बढ़ जाता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर के मंदिर में क्या रखना चाहिए जिससे मां लक्ष्मी को प्रसन्न रखा जा सके और उनकी कृपा बनी रहे।वास्तु के मुताबिक घर में मौजूद पूजा घर सही दिशा में होना बहुत ही जरूरी है। घर के मंदिर के लिए उत्तर-पूर्व दिशा सबसे अच्छी मानी जाती है। माना जाता है कि अगर इस दिशा में मंदिर बनाया जाए तो घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। वहीं दक्षिण दिशा में गलती से भी मंदिर नहीं बनाना चाहिए। इस दिशा में मंदिर होने से धन हानि का सामना करना पड़ता है।

घर के मंदिर में रखें ये चार चीजें

शंख
माना जाता है कि जिस घर में नियमित रूप से शंख बजाया जाता है वहां पर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। इसलिए पूजा स्थल में शंख जरूर रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है।

मोर पंख
भगवान कृष्ण की प्रिय वस्तुओं में से एक मोर पंख माना जाता है। इसलिए वास्तु के अनुसार कहा जाता है कि पूजा स्थल पर मोर पंख रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और भगवान कृष्ण की कृपा बनी रहती है।
गंगा जल
हिंदू धर्म में गंगाजल को बेहद पवित्र माना जाता है। यही कारण है कि पूजा स्थल पर हमेशा पवित्र जल रखना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। कहा जाता है कि पवित्र जल कभी खराब नहीं होता। इसलिए आप लंबे समय तक इसे स्टोर करके रख सकते हैं।
शालिग्रामशालिग्राम को भगवान विष्णु का एक रूप माना जाता है। वास्तु के अनुसार पूजा घर पर शालिग्राम रखना अत्यंत शुभ होता है। रोजाना इसकी पूजा करने से श्री हरि के साथ-साथ मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं