, उत्तराखंड ने कांग्रेस और भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलेगी आम आदमी पार्टी

खबर शेयर करें

स्लग:- अब उत्तराखंड में कांग्रेस और भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलेगी आप
स्टेशन:- बाजपुर
रिपोर्टर: विशेष शर्मा
एंकर:- उत्तराखंड में चल रहे भर्ती घोटाले को लेकर अब आम आदमी पार्टी भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रही है जिसको लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने ऐलान किया है।
बता दें कि आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट बाजपुर पहुंचे । जहां आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया । वहीं इसके उपरांत जोत सिंह बिष्ट ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर प्रदेश में चल रही भाजपा सरकार और पूर्व की कांग्रेस सरकार के समय में किए गए घोटालों को लेकर जनता के बीच में जाने की बात कही।
वहीं इस दौरान जोत सिंह बिष्ट ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि भाजपा और कांग्रेस ने अपने शासनकाल में बेरोजगारों से रोजगार छीन कर भर्तियों में घोटाला किया है उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा ने पात्र नौजवानों की नौकरियां छीन कर अपात्र लोगों को बेचने का काम किया है। वहीं उन्होंने कहा कि सरकार ने महंगाई को बढ़ाकर लोगों की कमर तोड़ दी है जिसको लेकर आम आदमी पार्टी जनता के बीच में जाएगी और जनता की आवाज को बुलंद करने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने संगठन को मजबूत कर 2027 में ईमानदार सरकार बनाने का काम करेगी।