समाजवादी पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष खेम सिंह पोखरियाल कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

खबर शेयर करें

लोकेशन ,बाजपुर रिपोर्टर ,विशेष शर्मा बाजपुर,समाजवादी पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष खेम सिंह पोखरियाल प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभालने के बाद प्रथम बार बाजपुर आगमन हुआ समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय युवा ब्रिगेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव के आवास स्थित पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया इस अवसर पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभालने के बाद वह निरंतर प्रदेश के दौरे पर हैं तथा पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर पार्टी को मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं आने वाले आगामी चुनावों में पार्टी निश्चित रूप से अच्छा प्रदर्शन करेगी तथा स्थानीय निकाय व विधानसभा तथा लोकसभा चुनाव में पार्टी कुछ सीटें अवश्य जीतेगी इस अवसर पर बाजपुर क्षेत्र ,काशीपुर, केला खेड़ा आदि स्थानों के भी अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे