Uttarakhand: कैबिनेट मंत्री की हत्या का षड्यंत्र रचने वालों को, सितारगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार….

खबर शेयर करें

स्लग,मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिशकर्ता गिरफ्तार।

स्थान,सितारगंज

रिपोट, नवीन भट्ट निराला सितारगंज

एंकर। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री, सितारगंज से विधायक सौरभ बहुगुणा की यूपी के शूटरो से हत्या कराने की योजना का पर्दाफाश हुआ है।पुलिस ने चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि उमाशंकर दुवेदी ने कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने इस घटना का खुलासा किया है उन्होंने बताया कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है पूछताछ की जा रही है।

वीओ, उधम सिंह नगर के एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने घटना का खुलासा कर दिया है नगर के नजदीक ग्राम कोटाफार्म निवासी हीरा सिंह पुत्र चंबा राम पूर्व में गेहूं चोरी के मामले में जेल गया था हीरा सिंह अवैध खनन भी करता है जो अब बंद हो गया था हीरा सिंह इन सब के पीछे सौरभ बहुगुणा को कसूरवार मानता था ओर बदला लेने की ठान ली थी हीरा सिंह जब गेहूं चोरी में जेल में था उस समय जेल में ही सतनाम सिंह बात की ओर उसने जेल के बाहर हरभजन सिंह के साथ अजीज से मिलने को कहा दोनो से 20 लाख की बात जिसपर 5,70 लाख एडवांस दिए ओर बाकी पैसे काम होने के बाद में देने की बात हुई।कुछ दिनों बाद हीरा सिंह जेल से आने के बाद मंत्री के कार्यक्रमों पर नजर रखने लगा,हीरा सिंह के बयान को अजीज ने सहमति जताते हुए कहा 3 लाख रुपए मां के इलाज में खर्च हो गए। पुलिस ने अजीज से 2 लाख 70 हजार रुपए बरामद कर हीरा सिंह से कार सिफ्ट बरामद की है पुलिस ने खुलासा करते हुए चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है सितारगंज भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सितारगंज के मंडल अध्यक्ष विजय सलूजा के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर सितारगंज के उप जिलाधिकारी तुषार सैनी कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को सुरक्षा देने हेतु ज्ञापन दिया गया ज्ञापन देने वालों में उत्तराखंड भाजपा के कद्दावर नेता व पूर्व दर्जा राज्यमंत्री कमल जिंदल महामंत्री आदेश चौहान राजू नगदली पूर्व मंडल अध्यक्ष वह भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश त्यागी पूर्व किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष आदेश ठाकुर ढल अनिल गुप्ता सुरेश जोशी अविनाश श्रीवास्तव सुरेश जैन भाजपा के वरिष्ठ नेता व मंडल उपाध्यक्ष प्रिंस माटा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सुराज खान गुड्डू भाजपा नेता मुकेश सनवाल अभिषेक जैन दीपक गुप्ता भोला जोशी सतीश उपाध्याय विशाल श्रीवास्तव सोनू शर्मा दयानंद तिवारी मोहित बिष्ट अजय कठायत बबलू सागर चंदन श्रीवास्तव चंदन कश्यप ललित जोशी सत्येंद्र दिवाकर निशांत जोशी नरेश ठाकुर हिमांशु गोस्वामी वरिष्ठ भाजपा नेत्री जया जोशी सुलोचना रावत मुन्नी पांडे फिरदोस सिद्धकी कलावती देवी श्रुति विश्वास गायत्री सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

More News Updates