माननीय उच्च न्यायालय एवम् प्रमुख सचिव शहरी विकास विभाग के आदेशानुसार आज प्रदेश स्तर पर शहर में सफ़ायी अभियान चलाया गया।

खबर शेयर करें

स्लग- उच्च न्यायालय के आदेश पर शहर में चलाया गया सफ़ाई अभियान ।
रिपोर्टर- विशेष शर्मा
स्टेशन- बाज़पुर
एंकर-माननीय उच्च न्यायालय एवम् प्रमुख सचिव शहरी विकास विभाग के आदेशानुसार आज प्रदेश स्तर पर शहर में सफ़ायी अभियान चलाया गया।जिसमे सभी अधिकारियो ने अपना श्रमदान दिया। सफ़ाई अभियान में मुख्य रूप से न्यायालय सिविल जज एवम् उपज़िलाधिकारी राकेश चंद्र तिवारी ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। अभियान की शुरुआत उपजिलाधिकारी कार्यालय से शुरू हुई।जहाँ सर्वप्रथम सभी ने राष्ट्रगान के बाद सफ़ायी अभियान की शपथ ग्रहण की। तत्पचात् सभी एकत्र होकर भगत सिंह चौक पहुँचे । जहां संयुक्त रूप से रवि ने मिलकर सफ़ाई अभियान चलाया। बता देंगे सफ़ाई अभियान को लेकर पाँच टीमें गठित की गई थी । जिसमें से एक टीम सिविल जज के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाज़पुर पहुँची, शेष अन्य रोडवेज़ बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन , ब्लॉक कार्यालय आदि में सफ़ाई अभियान में अपनी भूमिका निभाते हुए नज़र आयी। पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह भंडारी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौक़े पर मौजूद रहे जिन्होंने सफ़ाई अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान सिविल जज सुमन भंडारी ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश पर शहर में सफ़ाई अभियान चलाया जा रहा है जिसके लिए पाँच अन्य टीमों को भी गठन किया गया है। जिनके द्वारा अलग अलग जगहों पर सफ़ाई अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान उप जिलाधिकारी राकेश तिवारी ने बताया कि सफ़ाई अभियान के तहत सभी लोग श्रमदान के लिए उपस्थित हुए हैं। टीमों का गठन कर दिया गया है। सभी जगह सफ़ाई अभियान चलाया जा रहा है। आशा की जाती है कि सभी लोग इस सफ़ाई अभियान में सहयोग करेंगे।

वाइट- न्यायालय जज बाजपुर—————— सुमन भंडारी
उपजिलाधिकारी बाज़पुर—————————— राकेश चंद्र तिवारी