ऊधमसिंह नगर के किच्छा में नाबालिग के मुंह में कपड़ा ठूंसकर किया दुष्कर्म

खबर शेयर करें

ऊधमसिंह नगर के किच्छा में रात में दूध लेकर घर लौट रही नाबालिग से खेत में खींचकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मामले में दुष्कर्म के मुख्य आरोपित सहित तीन पर केस दर्ज किया है। इसमें से एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है।

ऊधमसिंह नगर के किच्छा में नाबालिग के मुंह में कपड़ा ठूंसकर किया दुष्कर्म
प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि आरोपितों को किसी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा।

किच्छा : दूध लेकर घर लौट रही नाबालिग से युवक ने दुष्कर्म किया। उसके दो अन्य साथियों में उसका सहयोग किया। पुलिस ने शिकायत मिलने पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर ली है। पुलिस ने दुष्कर्म में सहयोग करने वाले एक आरोपित को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है।

किच्छा निवासी 12 वर्षीय किशोरी 6 अप्रैल को रात लगभग आठ बजे पास ही के घर में दूध लेने गई थी। आरोप है जब वह दूध लेकर घर वापस आ रही थी तो पास ही रहने वाले युवक जो पहले से ही उसकी पुत्री पर बुरी नजर रखता था वह अपने दो अन्य साथियों के साथ उसकी नाबालिग पुत्री को घेर कर दूर खेत में झाड़ियों के पीछे ले गया। वहां युवक ने उसकी पुत्री के मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के दौरान उसके दोनो साथियों ने भी उसका पूरा सहयोग किया। जब वह दूध लेकर नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन की गई पर उसका कुछ पता नहीं चला।

रात लगभग दस बजे उसने घर लौट कर उसके साथ हुई घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपितों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने नामजद दुष्कर्म के सहयोग को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। नाबालिग का पुलिस ने मेडिकल करवा आरोपितों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि आरोपितों को किसी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा।

संदिग्ध हालात में महिला की मौत, घर के पास मिली लाश

रुद्रपुर: संदिग्ध हालात में सोढ़ी कालोनी निवासी महिला की मौत हो गई। स्वजन मेडिटेशन करते समय छत से गिरने की संभावना जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह सोढ़ी कालोनी, बिलासपुर, रामपुर निवासी 41 वर्षीय चंद्रिका कुमारी पत्नी गोपाल राम यादव को स्वजन किच्छा रोड स्थित निजी अस्पताल ले गए थे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया था। जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई।

2सूचना पर महिला उप निरीक्षक राखी धौनी पुलिस कर्मियों के साथ अस्पताल पहुंची और जानकारी ली। इस दौरान मृतका के स्वजनों ने बताया कि वह रोजाना ही छत पर मेडिटेशन करती थी। शुक्रवार सुबह भी वह मेडिटेशन के लिए छत पर गई हुई थी। कुछ देर बाद उसकी पुत्री ने उसके घर में पास गंभीर रूप से घायल देखा। शोर होने पर अन्य स्वजन और आसपास के लोग एकत्र हुए और उसे अस्पताल ले आए। बाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला एसआइ राखी धौनी ने बताया कि मेडिटेशन करते समय गिरने से मौत की संभावना है।

More News Updates