यहां चालक की हत्या के मामले में दो शातिर हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ हुए गिरफ्तार

खबर शेयर करें

गोंडा थाना तरबगंज क्षेत्र के अंतर्गत चौधकियापुर के पास दिनांक 28/29/4/2022को सड़क किनारे खेेत से एक व्यक्ति का शव प्राप्त हुआ था। जिसके सिर पर चोट के निशान थे। शिनाख्त से मृतक का नाम पवन कुमार पुत्र रामसनेही साहू नि0 पटेल नगर थाना आनन्द पर्वत नई दिल्ली ज्ञात हुआ जो पेशे से एक ड्राइवर थे। मृतक की पत्नी रत्ना की तहरीर पर थाना तरबगंज में मु0अ0सं0-144/22, धारा 302 भादवि का अभियोग पंजीकृत हुआ था।


पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने घटना को तत्काल संज्ञान में लेते हुए क्षेत्राधिकारी तरबगंज के पर्यवेक्षण में टीमे गठित कर मामले का सूक्ष्मता से अन्वेषण कर घटना के सही अनावरण करने व दोषी अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने के निर्देश प्र0नि0 तरबगंज व प्रभारी एस0ओ0जी0 को दिए थे। थाना तरबगंज व एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम द्वारा किए गए सूक्ष्मता से अन्वेषण से 02 अभियुक्तों-01. महेश कुमार पुत्र सूरजभान, 02. श्रीराम पुत्र बेनी प्रसाद का नाम प्रकाश में आया था। जिनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा 25000-25000 का पुरस्कार घोषित किया गया था।

 आज दिनांक 02.05.2022 को थाना तरबगंज व एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम ने पुलिस मुठभेड के दौरान उक्त अभियुक्तों-01. महेश कुमाऱ, 02. श्रीराम को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल लोहे की रॉड व अवैध तमंचा कारतसू बरामद कर लिया गया। अभियुक्तगणों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया था। आत्मरक्षार्थ पुलिस पार्टी की जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त महेश कुमार के पैर में गोली लग गयी व एक हेड कॉस्टेबल शैलेन्द्र यादव घायल भी हो गए। अभियुक्त महेश कुमाऱ को पुलिस अभिरक्षा में सी0एच0सी0 तरबगंज में ईलाज चल रहा है। अभियुक्त गणों से पूछताछ के दौरान हत्या का कारण पैसे के लेनदेन का विवाद सामने आया है। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना तरबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जाएगी.

More News Updates