पानी मांगने के बहाने विवाहिता के साथ दो रिश्तेदारों ने किया गंदा काम, एक गिरफ्तार

खबर शेयर करें

स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता के साथ उसके ही दो रिश्तेदारों के द्वारा शुक्रवार की रात्रि दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दूसरे को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

पानी मांगने के बहाने विवाहिता के साथ दो रिश्तेदारों ने किया गंदा काम, एक गिरफ्तार

स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता के साथ उसके ही दो रिश्तेदारों के द्वारा शुक्रवार की रात्रि दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दूसरे को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता के घर उसके तीन रिश्तेदार शुक्रवार को दिन में आए थे। रात्रि में भोजन करने के बाद एक रिश्तेदार जो पीड़िता का बहनोई बताया जा रहा है, वह घर में ही एक कमरे में सो गया। जबकि अन्य दो रिश्तेदार घर के बाहर खेत में चारपाई डालकर सो गए। 

रात्रि में घर के कमरे में सोया रिश्ते में बहनोई अभिमन्यु चौहान उर्फ भुअर ग्राम अमैसी डिहरा थाना कोचस जिला रोहतास पानी मांगा। जब पीड़िता पानी देने के लिए गई तो उसे पकड़कर कमरे में ले जाकर मुंह हाथ बांधकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने बाहर सो रहे जितेंद्र चौहान को फोन कर बुलाया और उसने भी दुष्कर्म किया। विवाहिता हल्ला न करे इसके लिए आरोपितों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। 

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता की शादी दूसरे प्रांत में हुई है। जबकि उसका पिता ईंट पाथने का कार्य करता है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनीत कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर एक आरोपी बहनोई अभिमन्यु चौहान उर्फ भुअर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दूसरा आरोपी जितेंद्र चौहान फरार है। उसको पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रहा है।

More News Updates