खुद को तलाकशुदा बताकर दिया शादी का झांसा, संबंध बनते ही किया शादी से इनकार

खबर शेयर करें

इंदौर पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर सिवनी में रहने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया है। आरोपी ने मेट्रिमोनियल साइट से महिला से दोस्ती की थी। इसके बाद खुद को तलाकशुदा बताकर शादी करने का झांसा दिया। महिला से इसी बीच उसने संबंध बनाए और फिर शादी से इंकार कर दिया। पुलिस अब मामले में आरोपी के गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

TI अभय नीमा के मुताबिक सिंधी कॉलोनी में रहने वाली 35 साल की महिला ने बताया कि उसकी कुछ माह पहले नरसिंहगढ़ के सिवनी में रहने वाले सुधीर सनोडिया से पहचान हुई थी। इस दौरान सुधीर ने बताया कि वह अपनी पत्नी को तलाक दे चुका है और शादी करना चाहता है।

दोनों के बीच मोबाइल नंबर एक्सचेंज करने के कुछ समय बाद बातचीत बढ़ने लगी। फिर आरोपी शादी की बात करने लगा। महिला भी अपने पति से अलग रहती है। वह सुधीर की बात में आ गई। इस दौरान सुधीर महिला से मिलने इंदौर आया। जिसमें उसने यहां पर उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद कई बार उसने पीड़िता से मुलाकात की। आरोपी ने खुद का बिजनेस बताया था। पुलिस के मुताबिक अभी आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। खबर सोशल मीडिया से