गुरुवार के उपाय, खुल जाएंगे तरक्की के रास्ते

खबर शेयर करें

गुरुवार को बृहस्पति वार भी कहते हैं। यह दिन भगवान बृहस्पति को समर्पित किया गया है। इस दिन पर भगवान बृहस्पति की विधि विधान से पूजा होती है। बृहस्पति को सबसे बड़ा ग्रह बताया गया है। साथ ही यह देवताओं के भी गुरु बताए जाते हैं। गुरुवार को भगवान विष्णु की भी पूजा होती है। मान्यता के अनुसार इस दिन पर भगवान विष्णु की पूजा आराधना और व्रत करने पर भगवान विष्णु बहुत ही जल्दी प्रसन्न हो जाया करते हैं।
इतना ही नहीं बस पति देव की कृपा से जातक के सारे कार्य बहुत ही सुगमता से पूर्ण हो जाते हैं। गुरुवार को बृहस्पति देव की पूजा करने पर विवाह मार्ग में आ रही बाधाएं भी खत्म हो जाती है। इसके साथ ही साथ बृहस्पति भगवान की कृपा से उच्च शिक्षा और अपार धन की प्राप्ति के भी योग बन जाया करते हैं। अगर आप भी खुशहाल जीवन, नौकरी और धन के साथ-साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो भगवान बृहस्पति की पूजा अवश्य करें। इसी के साथ-साथ कुछ उपाय भी कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है वह गुरुवार के खास उपाय-

गुरुवार को करें यह खास उपाय
इस दिन पर ज्यादा से ज्यादा पीले रंग की चीजों का इस्तेमाल करें। सुबह स्नान करने के पश्चात पीले रंग के वस्त्र धारण कर सकते हैं। इसी के साथ साथ अगर आप व्रत करते हैं तो पीले फलों का सेवन करना चाहिए।

गुरुवार को ब्रह्म मुहूर्त के अंदर ही स्नान आदि कर लेना चाहिए यह बहुत ही शुभ बताया जाता है। मान्यता के अनुसार इस दिन पर स्नान के बाद में ‘ॐ बृ बृहस्पते नमः’ का जाप करने पर धनसंपदा में तरक्की मिलने लगती है।
गुरुवार को विष्णु भगवान और मां लक्ष्मी की पूजा करें। भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी धन और वैभव के प्रतीक बताए जाते हैं। इस दिन पर बृहस्पतिवार की व्रत कथा भी पड़नी चाहिए। ऐसा करने पर दांपत्य जीवन सुखी हो जाता है और घर में सुख समृद्धि भी आ जाती है।

गुरुवार को गाय को आटे की लोई में चने की दाल, हल्दी और गुड़ डालकर खिलाना चाहिए। इसके साथ-साथ स्नान के समय पानी में एक चुटकी हल्दी डाल देनी चाहिए। इतना ही नहीं इस दिन पर किसी भी निर्धन को चने की दाल, पीले वस्त्र और केले आदि क्षमता अनुसार दान कर देना चाहिए।

गुरुवार को किसी को ना तो उधार दे और ना ही किसी से उधार लेना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने पर जातक की कुंडली में गुरु की स्थिति खराब होने लग जाती है जिस वजह से आर्थिक तंगी से जूझना पड़ सकता है।

गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए हर गुरुवार के दिन पूजा के बाद में अपनी कलाई में या फिर गर्दन पर हल्दी का छोटा सा टीका जरूर लगाना चाहिए। ऐसा करने पर कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होने लग जाता है। साथ ही साथ व्यक्ति को हर काम में और हर क्षेत्र में धन लाभ होने लगता है।