लड़कियों की छेड़छाड़ का शिकार शख्स दफ्तर पहुंचा तो उड़ गए उसके होश

खबर शेयर करें

खूबसूरत लड़कियों की छेड़छाड़ पर भ्रमित नहीं हो, वरना कुछ पल में आप कंगाल हो सकते हैं। दक्षिण दिल्ली इलाके में कुछ लड़कियों का समूह अपने हुश्न के दम पर लोगों को पहले आकर्षित करता है फिर छेड़छाड़ के दौरान पैसे और अंगूठी लेकर चंपत हो जाता है। ताजा मामले में दक्षिण दिल्ली के वसंत कुंज साउथ नार्थ इलाके में एक व्यक्ति ने अंजान लड़कियों द्वारा छेड़े जाने और उसके बाद सोने की अंगूठी उड़ा ले जाने की शिकायत की है। मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है और इसके साथ ही दिल्ली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

पीड़ित शख्स दक्षिण दिल्ली के दयालपुर के महेश (50) सपरिवार एक मकान में रहते हैं और शेयर मार्केट का काम करते हैं। कुछ दिनों पहले जब वह घर से आफिस की ओर जा रहे थे तो सुबह करीब 11 बजे उनके एक दोस्त का फोन आया। वह रुककर बात करने लगे। इसी बीच कुछ अंजान लड़कियां उनके पास आईं और उन्हें इधर-उधर छूने व छेड़ने लगीं। पीड़ित ने मना किया, लेकिन वे नहीं मानी फिर वह किसी तरह से वहां से निकल गए। जब वह आफिस पहुंचे तो उनकी सोने की अंगूठी गायब थी। इस बीच उन्हें एहसास हो गया कि उन्हीं लड़कियों की करतूत है, जिन्होंने उनके साथ छेड़छाड़ की।

More News Updates