दुखद- क्रूरता की दर्दनाक घटना, हाथी को जलाया जिंदा, दर्द से कराहता हाथी चीखता चिल्लाता समा गया काल के गाल में

खबर शेयर करें

तमिलनाडु – नीलगिरी स्थित मसिनागुडी में एक 40 वर्षीय हाथी को आगे के हवाले कर दिया गया। शर्मसार कर देने वाली ये घटना इतनी दर्दनाक है कि जिसमें हाथी को जलता देखा किसी की भी रूह कांप जाए। स्थानीय प्रशासन ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है, पुलिस को जिन भी लोगों पर शक है उन लोगों की धर पकड़ जारी है।

सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ लोगों ने एक हाथी पर कुछ तरल पदार्थ डालकर आग लगा दी। अचानक आग की लपटे भड़क उठी और दर्द और से कराहता हाथी चीखता चिल्लाता हुआ इधर-उधर भागने लगा। मिली जानकारी के अनुसार पशु क्रूरता की एक भयावह घटना तमिलनाडु के नीलगिरी जिले की है। जहां मसीनागुड़ी में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा एक कपड़े को जलाकर एक मासूम हाथी के ऊपर फेंक दिया गया। जिससे हाथीं आग की चपेट में आ गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

मामले में वन अधिकारियों ने बताया कि मसिनागुड़ी में निजी रिसॉर्ट के पास लोगों ने हाथी पर एक जलता हुआ कपड़ा फेंका। हाथी की उम्र करीब 40 वर्ष थी। आग की वजह से उसके कान बुरी तरह झुलस गए थे। हाथी बुरी तरह झुलस गया था। वन अधिकारी उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

जांच पड़ताल में पता चला है कि कुछ लोगों द्वारा हाथी पर एक जलता हुआ कपड़ा फेंका गया था। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। जांच अधिकारी इस वीडियो के माध्यम से आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। वीडियो के आधार पर अधिकारियों ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। इनका नाम प्रसाद और रेमंड डीन बताया जा रहा है। जबकी इसका तीसरा आरोपी रिकी रेयान अभी फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।