तीन बच्चों की अम्मा का अपने से 9 साल छोटे युवक पर आया दिल युवक ने दिया खौफनाक अंजाम रूह कांप जाए

खबर शेयर करें

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहा एक 9 साल छोटे बॉयफ्रेंड ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका को दर्दनाक मौत देकर मौत की नींद सुला दिया। आरोपी ने महिला को इतनी भयानक मौत दी की देखने वालों का भी कलेजा कांप गया। सिर-पेट, हाथ, खोपड़ी…ऐसी कोई जगह नहीं बची थी जहां उसने चाकू नहीं घोंपे।

रात 3 बजे वारदात को दिया अंजाम
दरअसल, यह खौफनाक घटना घटना जिले से 70 किमी दूर शिवपुर के लुचगांव गांव की है। जहां 22 साल के संजय केवट (22) ने अपनी 32 साल की महिला की हत्या कर दी। यह पूरी वारदात मंगलवार रात 2 से 3 तीन बजे के बीच की बताई जा रही है। बुधवार सुबह महिला का शव कमरे में खून से लथपथ मिला था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच वारदात से पहले संबंध भी बने। मामले का पता चलते ही पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड को अरेस्ट कर लिया।

9 साल बड़ी और तीन बच्चों कीं मां…फिर भी दिल लगा बैठा
पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि हत्यारे युवक और मृतक महिला के बीच अफेयर था। दोनों के अवैध रिश्ते के बारे में उनके परिवार के लोगों को भी जानकारी थी। महिला आरोपी से 9 साल बड़ी ही नहीं, बल्कि तीन बच्चों की मां भी थी। इसके बाद भी उनके बीच संबंध बन गए। महिला के पति को जब इस बारे में पता चला तो वह घर छोड़कर चला गया था।हालांकि हत्या की खबर लगते ही वह लौट आया।

बॉयफ्रेंड ने गुनाह कबूल कर सुनाई अबैध-संबंध की कहानी
आरोपी ने पुलिस पूछताछ के दौरान बताया कि महिला को उसका दूसरी लड़कियों से बात करना पसंद नहीं था। अगर वो किसी से बात करे तो वह उस पर शक करने लगती थी। इसी बात को लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। हत्या से पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। आरोपी बोला-उसको शांत रहने का बोला था, लेकिन वो नहीं मानी। ऐसे में मैंने  गुस्से में उसने हत्या कर दी। महिला के हाथ, सिर और पेट पर चाकू से कई वार किए थे।