बेटे ने देख लिया था मां को प्रेमी की बाहों में जिस दिन बेटे का जन्मदिन था मां ने उठाया खौफनाक कदम पढ़ें पूरी खबर

खबर शेयर करें

मध्यप्रदेश से सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां प्यार में पागल एक मां ने अपने ही बेटे का कत्ल कर दिया। बेटे को उसने उस दिन मारा, जिस दिन उसका बर्थडे था। उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर तकिए से मुंह दबाकर उसे मारा था। बेटे का कसूर बस इनता था कि जब वह अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में थी, तभी वह घर आ गया था। उसने यह बस बदनामी के डर से किया।
मामले में अकोदिया टीआई लक्ष्मण सिंह देवड़ा ने बताया कि 3 मई को जाटपुरा में 12 साल के वरुण पिता कैलाश सूर्यवंशी का शव उसके घर पर मिला था। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। पड़ोसियों ने पूछताछ में बताया कि उज्जैन का रहने वाला संजय दोपहर में उनके घर आया था। वह अकसर उनके घर आता-जाता रहता है। यह पता चलते ही पुलिस ने प्रेमी संजय उर्फ सुदर्शन बामनिया निवासी उज्जैन को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी का बच्चे की मां ममता से अफेयर है। 3 मई को दोपहर करीब 2.30 बजे वह उससे मिलने आया था। हम दोनों घर पर अकेले थे। इसी दौरान उसका 12 साल का बेटा वरुण अचानक से घर आ गया। उसने हम दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। बेटे को सामने देख ममता घबरा गई। बदनामी के डर से उसने उसे ठिकाने लगाने की बात कही। इसके बाद हम दोनों ने तकिए से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मां और प्रेमी दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

मृतक वरुण के पिता फल बेचते हैं इस कारण वरुण और उसकी बड़ी बहन अंजली ज्यादातर समय पिता के साथ ही रहा करते थे। घटनावाले दिन भी भाई-बहन पिता के साथ ठेले पर ही थे। वरुण का जन्मदिन होने से वह तैयारी के हिसाब से दोपहर में अचानक से घर आ गया। शाम को पिता के घर आने के बाद उनकी केक काटने की तैयारी थी। हालांकि यहां उसने मां की करतूत देख ली। मां ने भी अपने ही कलेजे के टुकड़े को मौत को घाट उतार दिया और प्रेमी को भगाकर खुद भी खेत पर चली गई। शाम को जब बहन अंजली घर पहुंची तो घर का गेट अटका हुआ था। गेट खोलने पर वह भीतर गई तो भाई मृत पड़ा था।
खबर सोशल मीडिया से