पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 61 साल का लुटेरा दूल्हा आया गिरफ्त में,जानिए अब तक कितनी महिलाओं से कर चुका शादी

खबर शेयर करें

पुलिस ने एक ऐसे बुजुर्ग व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसने 7 राज्यों में 14 महिलाओं से शादी की और उनको ठगा। हैरानी इस बात की है कि किसी भी महिला को आरोपी पर शक नहीं हुआ। आरोपी की उम्र 61 साल बताई जा रही है। मामला ओडिशा का है जहां 61 वर्षीय बुजुर्ग रमेश चंद्र स्वांई ने अलग अलग राज्यों में 14 महिलाओं से शादी की। आरोपी पेशे से तथाकथित होम्योपैथी डाॅक्टर है। इस होम्योपैथी डाॅक्टर ने कोलकाता, मुंबई, हैदराबाद, भुवनेश्वर, दिल्ली सहित विभिन्न शहरों की 14 महिलाओं से शादी की है।

जानकारी मिली है कि आऱोपी अलग अलग आनॅलाइन विवाह वेबसाइटों पर हाईप्रोफाइल बैकग्राउंड वाली अपनी कई प्रोफाइल बनाई है। इन फर्जी प्रोफाइल का इस्तेमाल कर वह देशभर की महिलाओं को फंसाता था जैसे ही महिलाएं उसके झांसे में आती थी वह उनसे शादी कर लेता था और नगदी गहने लेकर फरार हो जाता था। ये आरोपी इतना शातिर निकला कि किसी भी महिला को इस पर शक नहीं हुआ।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरोपी उडाीसा का ही है और पुलिस ने उसके पास से 11 एटीएम कार्ड, 4 आधार कार्ड, अलग-अलग पहचान पत्र, एक कार और कई दस्तावेज बरामद किए हैं। आरोपी ने खुद को डाॅक्टर बताता है और 20 साल में 7 राज्य में 14 शादियां की हैं। इसके अलावा रमेश पर 2018 में एक महिला से 10 लाख ठगी का भी आरोप है।।

जानकारी मिली है कि आरोपी की 14 पत्नियों में डॉक्टर, वकील और माॅडल भी शामिल हैं। इसके पांच बेटे भी हैं। रमेश 2002 से 2019 तक ऑनलाइन शादी की वेबसाइटों को सर्च किया करता था। उनको झांसे में लेकर शादी करता था और सारा माल समेट कर फरार हो जाता था। आरोपी गाड़ी में लालबत्ती और नेम प्लेट लगाकर फोटो खींचता था और उसे वायरल करता था ताकि सब उसे बड़ा आदमी समझे। शक होने पर एक पत्‍नी ने 2021 में रमेश के खिलाफ महिला थाना भुवनेश्वर में शिकायत की थी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को वेलेंटाइन डे के दिन गिरफ्तार किया। इस दौरान पता चला कि आंध्रप्रदेश पुलिस ने भी 2011 में इसे गिरफ्तार किया था।

इस मामले में भुवनेश्वर के डीआईजी उमाशंकर दास ने कहा कि बेहतर जांच के लिए एक विशेष टीम बनाई जाएगी। इसके साथ ही आरोपी ने और कितनी महिलाओं को ठगा या शादी की है। इस संबंध में जांच की जाएगी। भुवनेश्वर के डीआईजी उमाशंकर दास ने कहा कि रमेश सबसे ज्यादा असम में रहा है। हम इसकी 14 पत्नियों में से 9 पत्नियों से पहले ही संपर्क कर चुके हैं। इसकी आर्थिक स्थिति की जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने इस तरह का झांसा देकर कितना पैसा लूटा है। आरोपी पर विवाह के नाम पर लाखों ठगी करने का भी आरोप है। रमेश मुख्य रूप से उन महिलाओं को निशाना बनाता है जिन पर भरोसा करने वाला कोई नहीं रहता।