मुस्लिम लड़की का हिंदू लड़के पर आया दिल इकरा से इशिता बनी और अपनाया हिंदू धर्म पढ़ें पूरी खबर

खबर शेयर करें

जोधपुर में रहने वाली एक मुस्लिम लड़की ने अपने हिंदू प्रेमी के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी। परिवार के डर के साये में भी प्रेम तो किया ही किया उसके अलावा खुद का धर्म तक बदल लिया। मुस्लिम से हिंदू बनीं, नाम बदला, शादी की… लेकिन अब धर्म वास्तव में आड़े आ रहा है। हिंदू परिवार ने लड़की का स्वागत किया है वहीं मुस्लिम परिवार से बेटी और दामाद को जान का खतरा है। इसी खतरे के कारण दोनो डरे सहमे हैं। पुलिस से सुरक्षा मांगने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। 

इकरा से इशिता बनीं और फिर राहुल से शादी की, बोली उसके बिना जीना सोच भी नहीं सकती
दरअसल पूरी प्रेम कहानी टू स्टेट्स नाम की फिल्म से मिलती जुलती है। जोधपुर में रहने वाली इकरा का दिल पड़ोसी राहुल पर आ गया। राहुल मूल रूप से एमपी के मंदसौर का रहने वाला था लेकिन अब काफी समय से अपनी मां के साथ जोधपुर ही रह रहा था। तीन साल पहले दोनो की आंखे चार हुई। तीन साल पहले इकरा का जन्मदिन राहुल ने अपनी छत पर सरप्राइल पार्टी के रुप में मनाया। बस यहीं से आंखे चार हो गई। इस जन्मदिन पार्टी के कुछ वीडियो लीक हो गए और ये वीडियो इकरा के जीजा के पास पहुंच गए। उसके बाद पूरे परिवार को यह पता चल गया कि इकरा हिंदू लड़के के साथ प्रेम में है। उसे रातों रात जोधपुर से मंबई उसके परिवार के सदस्यों के पास भेज दिया गया ताकि यह प्रेम कहानी यहीं अंत हो जाए। 

मंबई से लौट आई, बालिग होने का इंतजार किया.. फिर शादी की दो तरह से 
लेकिन इकरा को राहुल से ही शादी करनी थीं। बालिग होने तक इंतजार किया और इसी महीने बालिग हुई तो पहले तो एमपी में और फिर उदयपुर में शादी की। पहले कोर्ट मैरिज की और फिर सात फेरे लिए। राहुल के परिवार ने नई बहू को स्वीकार लिया। लेकिन पहले इकरा को धर्म बदलना पडा। हिंदू रिती रिवाज से पंचगव्य का स्नान कराया गया, पूजा पाठ किए गए और फिर इकरा को इशिता बनाया गया। वह तैयार थी और हिंदू बन कर पूजा पाठ करने लग गई। लेकिन अब परिवार को जान का खतरा है। राहुल डांसर है और डांस सिखाता है। लेकिन अब शादी के बाद खुद को घर में ही कैद कर लिया है। दोनो जोधपुर में ही रह रहे हैं और दोनो को इकरा के परिवार से खतरा है। इस शादी की चर्चा अब सोशल मीडिया पर भी होने लगी है।