बदकिस्मत बच्ची की दर्दनाक दास्तां: 80 दरिंदों ने किया रेप

खबर शेयर करें

कोई आदमी कितना गिर सकता है। आप कहेंगे उस हद तक, जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता। चलिए ठीक है। मान भी लेते हैं, मगर कितने लोग इस हद तक गिर सकते हैं। खासकर, एक ही दायरे में रह रहे लोग। हम जो आगे आपको बताने जा रहे हैं, उसे जानकर आपका शायद कलेजा कांप जाए। रोंगटे खड़े हो जाएंगे। 

यह बेहद दुखद और कष्टदायक, मगर सच्ची दास्तां है 13 साल की एक बच्ची की। वह बच्ची जिसकी उम्र अभी सिर्फ खेलने और खाने की थी। पढ़ाई करने की थी। सहेलियों संग यहां-वहां दौड़ लगाने की थी। उनके साथ मस्ती करने की थी। मगर कुछ वहशी दरिंदों ने बच्ची की चीखें निकलवाई। आंसू निकलवाए और खुद उससे मस्ती की। बच्ची ने इतनी कम उम्र में जो कष्ट सहे, वह बेहद दर्दनाक है। 

मां की मौत के बाद उसके बुरे दिन शुरू हो गए
यह वाक्या है आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले का। यहां 13 साल की एक बच्ची की मां की मौत कोरोना की वजह से हो जाती है। जून 2021 में  कोरोना संक्रमण के दौरान बच्ची जब अपनी मां को लेकर अस्पताल में थी, तब मां की दोस्ती वहां मौजूद स्वर्ण कुमारी नाम की महिला से हो गई। कुछ दिन बाद बच्ची के सिर से मां का साया उठ जाता है और यहीं से बच्ची के बेहद बुरे दिन शुरू हो जाते हैं। स्वर्ण कुमारी ने बहला-फुसला कर बच्ची को गोद ले लिया। कुछ दिन बाद उसने बच्ची से वेश्यावृत्ति करानी शुरू कर दी। इसके बाद उसने बच्ची को एक वेश्यालय को बेच दिया। बच्ची को एक के बाद एक आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में अलग-अलग वेश्यालय को बेचा जाता रहा। इस दौरान  बच्ची से  80 लोगों ने रेप किया। 

पिता ने शिकायत दर्ज कराई तब पुलिस हरकत में आई 
हालांकि, बच्ची के पिता को इसकी जानकारी दो महीने बाद ही यानी अगस्त 2021 में ही हो गई थी। तब उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस हरकत में आई, मगर बच्ची की मदद करने और आरोपियों को गिरफतार करने में उसने देर कर दी। 8 महीने में 80 लोगों ने बच्ची से रेप किए। पुलिस ने स्वर्ण कुमारी के साथ-साथ अब तक 74 बलात्कारियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 6 अब भी उसकी पहुंच से दूर हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बाकी रेपिस्ट भी उसकी पकड़ में होंगे। खबर सोशल मीडिया से