यहां अग्निकांड पीड़ितों के लिए आगे आई ये संस्था, जरूरतमंदों को उपलब्ध कराई आवश्यक सामग्री।

खबर शेयर करें

ग्राम गांगुली में बीती रात भीषण आग लगने के कारण कई झोपड़ी जलकर राख हो गई जिसके कारण लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

ऐसे में मदद के लिए सुचेतना संस्था आगे आई है सुचेतना संस्था संस्था पहले भी बाढ़ पीड़ित हों या कोरोना काल जैसे मौकों पर भी जरूरतमंदों को मदद देने का काम कर चुकी है। इसी क्रम में सुचेतना संस्था द्वारा आग से ग्रसित लोगों को त्रिपाल व बर्तनों की मदद उपलब्ध कराई गई। जिसमें सेंट पीटर स्कूल के फादर अजीत, ग्राम प्रधान गीता, रिंकी अनीता आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट:- विनोद अग्रवाल