प्रेमिका के साथ मिलकर पति ने बनाया खौफनाक प्लान और दे दिया घटना को अंजाम पढ़ें पूरी खबर

खबर शेयर करें

बिहार के कैमूर में एक पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ ही बड़ी साजिश रच डाली। पत्नी उसके अवैध सबंध का विरोध कर रही थी। लेकिन वह बाज नहीं आ रहा था। एक दिन उसने प्रेमिका के साथ खतरनाक प्लान बनाया और पत्नी की हत्या कर फरार हो गया।
पुलिस ने मृतका के पति और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है।

डीएसपी फैज अहमद ने बताया कि 15 अप्रैल को मोहनिया के ग्राम बघनी में पुनीता देवी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप ओमशंकर पर लगा है। आरोप है कि उसकी पत्नी पुनीता लगातार पति के उसके प्रेमिका से अवैध संबंध को लेकर परेशान थी। वह आए दिन परेशान करती थी। आरोप है कि वह परिवार पर ध्यान नहीं दे रहा था। जिसको लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था। जिसकों को लेकर उसने प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की हत्या करने की साजिश रच डाली। साजिश के तहत दोनों ने मिलकर पुनीता की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए।
दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई टीमों को गठन किया। पुलिस ने ओम शंकर उर्फ जनक चौधरी और उसकी प्रेमिका रुबी देवी को रोहतास के रत्तुबिगहा डालमियानगर से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है। दोनों ने हत्या की घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया है।