कमेंट करने पर लड़की ने करवाई दो लड़कों की हत्या क्या है पूरा मामला पढ़े पूरी खबर क्या है पूरा मामला पढ़े पूरी खबर

खबर शेयर करें

। दिल्ली में इंस्टाग्राम रील पर कमेंट करने से नाराज एक नाबालिग लड़की ने दो लडको की हत्या करवा दी। उसने दोनों को फोन करके चैलेंज किया कि हिम्मत है तो गली में आकर बता। वे पहुंचे तो लड़की के भाई और दो दोस्तों ने चाकू घोंपकर उनकी हत्या कर दी। सभी आरोपी नाबालिग हैं।
बुधवार रात को मुकुंदपुर पार्ट-2, बीस फुटा रोड, गली नंबर-14 के पास दो युवकों को चाकू मार दिया गया है। पुलिस मौके पर पहुंची। खून से लथपथ घायलों को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। दोनों की पहचान निखिल और साहिल के रूप में हुई। निखिल आजादपुर मंडी में माल ढुलाई वाला टेंपो चलाता था जबकि साहिल भी सब्जी मंडी में ही लेबर का काम करता था। निखिल और उसके माता-पिता पहले मुकुंदपुर पार्ट-2 में रहते थे। मगर कुछ समय पहले ही निखिल का परिवार गाजियाबाद के अर्थला में शिफ्ट हो गया था। जबकि निखिल के चाचा अब भी मुकुंदपुर में ही रहते हैं, जहां निखिल का आना-जाना रहता था। जबकि साहिल गली नंबर-14 में रहता था।

डीसीपी देवेश महला ने बताया कि इस मामले में एक लड़की, उसके भाई और दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला है कि आरोपी लड़की मुकुंदपुर में रहती है। उसके पिता मजदूरी करते हैं जबकि मां बीमार रहती है। लड़की इंस्टाग्राम पर रील बनाकर नाबालिग लड़कों से दोस्ती करती है। साहिल का घर लड़की के घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर है।

पहले लड़की से दोस्ती थी, फिर हो गई दुश्मनी
साहिल और आरोपी लड़की कभी अच्छे दोस्त हुआ करते थे। बाद में किसी बात पर दोनों में दुश्मनी हो गई। साहिल और निखिल ने लड़की की रील्स पर कुछ कमेंट्स कर दिए थे। दोनों के बीच दो महीने से बहस चल रही थी।

बुधवार दोपहर को आरोपी लड़की ने निखिल को चैलेंज दिया था कि तू मुझे क्या समझता है, गली में आकर देख…। साहिल चैलेंज स्वीकार करते हुए निखिल के साथ बुधवार शाम को पंजाबी बाग गया। वहां से दोनों रात को मुकुंदपुर गली नंबर-14 पहुंचे। जहां लड़की ने पहले से ही अपने नाबालिग भाई और अन्य लड़कों को हमला कर सबक सिखाने के लिए तैयार किया हुआ था। दोनों के पहुंचते ही उन्हें चाकू घोंप दिया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लड़की समेत चार आरोपियों को पकड़ लिया है।