गिरोह ने दिया था घटना को अंजाम, दो युवक पुलिस हिरासत में

खबर शेयर करें

गौवंश की हत्या मामले में पुलिस आरोपियों तक पहुंच चुकी है। गौवंश की हत्या करने के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है हालांकि पुलिस ने अभी 2 लोगों को गिरफ्तार किया है और अन्य आरोपियों की तालाश जारी है। जिसको लेकर पुलिस निरन्तर दबिश दे रही है। सूत्रों की माने तो पुलिस आज इसका खुलासा भी कर सकती है।

बताते चलें बीते दिनों जिला मुख्यालय रुद्रपुर के श्याम टॉकीज रोड पर गगन ज्योति बरात घर के सामने एक खाली पड़े प्लाट में गौवंश की हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद रुद्रपुर में माहौल खराब होते होते बचा हालांकि प्रशासन और पुलिस की सूझबूझ के चलते हिंदूवादी संगठनों को समझाया गया और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही करने का आश्वासन पर हिंदूवादी संगठनों को शांत कराया था। इस मामले में पुलिस निरन्तर दबिश दे रही थी। कार्यवाही के दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार को बरामद कर लिया था। जिसके बाद अब पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार हुए दोनों आरोपी रामपुर जिले के बताए जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त गिरोह के रूप में कार्य करते थे और आवारा घूमने वाले पशुओं को अपना निशाना बनाते थे। यह लोग आवारा घूम रहे पशुओं की हत्या कर उनके मांस को बेच दिया करते थे। वहीं पुलिस ने गौमांस खरीदने वाले युवक को भी हिरासत में ले लिया है। वहीं पुलिस ने अभी 2 लोगों को गिरफ्तार किया है व अन्य लोगों की तालाश जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्दी फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा