एक तरफा प्यार का अंजाम पहले लड़की को गोली मारी फिर दिया घटना को अंजाम पढ़ें पूरी खबर

खबर शेयर करें

ग्वालियर. एक युवक ने एक तरफा प्यार में लड़की के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और फिर अगली सुबह स्वयं भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। घटना सोमवार की रात 8 बजे की है। जब लड़की अपनी 12 वर्षीय चचेरी बहन के साथ सब्जी लेकर घर लौट रही थी। इसी बीच आरोपी ने सरेराह उसकी जान ले ली। इसके बाद मंगलवार की सुबह स्वयं भी सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। ऐसा बताया जा रहा है कि लड़की की शादी तय होने से आरोपी नाराज था।
आरोपी मृतक की पहचान गिर्राज कटारे
आरोपी मृतक की पहचान गिर्राज कटारे 25, के रूप में हुई है। घटना मुरार इलाके में बैजल कोठी के पास हुई। आरोपी साक्षी गुप्ता 20, का पीछा करते हुए आ रहा था। सरस्वती स्कूल के पास उसने साक्षी को गोली मारने के मौके से फरार हो गया। साक्षी के साथ जा रही उसकी बहन परी ने बताया कि युवक मुंह पर कपड़ा बांधे हुए था। वह हमारे पास आया और बिना कुछ कहे दीदी को गोली मार दी और पास में ही एक अंकल खड़े थे। उनको बुलाने पहुंची, लेकिन तब त कवह दीदी को मारकर भाग चुका था।
साक्षी की सगाई से परेशान था आरोपी
ऐसा बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को पिछले 4 वर्षो से जानते थे। आरोपी साक्षी से शादी करना चाहता था और लड़की की सगाई के बाद भाभी के साथ अपना रिश्ता लेकर उसके घर पर भी गया था। लेकिन साक्षी और उसके परिजन तैयार नहीं हुए थे। आरोपी की भाभी ने बताया कि 2-3 दिन से गिर्राज परेशान था। वह कह रहा था। यदि साक्षी ने शादी से मना कर दिया तो मैं उसे देखता हूं। दिन में गिर्राज की साक्षी से फोन पर बात भी हुई थी।
मृतका के पिता चाय का स्टॉल लगाते हैं
साक्षी गुप्ता की सगाई 4 अप्रैल को ही शिवपुरी के पिछोर में रहने वाले आकाश वनसरिया से तय हुई थी। अगले महीने 21 जून को शादी होनी थी। उसके पिता मनोज कुमार गुप्ता का मुरार में चाय का स्टॉल है। लड़की मूल रूप से शिवपुरी के भौती गांव में रहती है। शादी की खरीदारी करने के लिए 11 मई को पिता के पास आई थी। पिता मुरार में किराए के मकान में रहते हैं। आभार सोशल मीडिया

More News Updates