मृतक के परिजनों ने सीओ से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

खबर शेयर करें

स्लग : आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
रिपोर्टर : विशेष शर्मा
स्टेशन : बाजपुर
एंकर : सुल्तानपुर पट्टी के ग्राम पिपलिया में हुए गोलीकांड में मृत कुलवंत सिंह के परिजनों ने सीओ वंदना वर्मा से मुलाकात कर हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान मृतक के परिजनों ने पुलिस पर एक तरफा कार्यवाही करने का आरोप लगाया। बता दें कि बीते कुछ माह पूर्व सुल्तानपुर पट्टी के ग्राम पिपलिया में दो पक्षों के बीच जमकर फायरिंग हुई थी जिसमें कुलवंत सिंह की गोली लगने से मौत हो गई थी। फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक पक्ष के 11 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जबकि दूसरे पक्ष के आरोपियों पर अभी तक कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतक कुलवंत सिंह के परिजनों ने विधायक प्रतिनिधि राजकुमार के नेतृत्व में सीओ वंदना वर्मा से मुलाकात की। इस दौरान मृतक के परिजनों ने पुलिस से दूसरे पक्ष के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान मृतक के पिता सुखवंत सिंह ने कहा कि पुलिस ने एकतरफा कार्यवाही करते हुए कुछ लोगों को जेल भेज दिया है लेकिन दूसरे पक्ष के आरोपियों को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नही किया हैं। जिससे उन्हें अभी तक न्याय नहीं मिल रहा है। वही विधायक प्रतिनिधि राजकुमार ने कहा कि बाजपुर में पुलिस की कार्यप्रणाली नजीर बन कर सामने आई है। जिसमें धारा 302 के आरोपियों को पुलिस द्वारा अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। वहीं सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि गोलीकांड के दौरान पुलिस ने घटना में प्रयोग किए गए सभी हथियारों को कब्जे में लेकर एफएसएल रिपोर्ट के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा कि किस बंदूक की गोली से कुलवंत सिंह की मौत हुई है जिसके बाद ही आगे की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। विनोद कुमार अग्रवाल ब्यूरो चीफ
बाइट : सुखवंत सिंह …………. मृतक के पिता
बाइट : राजकुमार …………. विधायक प्रतिनिधि, बाजपुर
बाइट : वंदना वर्मा …………. सीओ बाजपुर