मंडप पर मुंह ताकता रह गया दूल्हा, चुपके से आया प्रेमी और कर गया ये कांड, पढ़ें पूरी खबर

खबर शेयर करें

एक शादी समारोह में शादी की सारी रस्में पूरी होती आ गई थी। द्वारचार के बाद स्टेज पर जयमाला का कार्यक्रम होना था। दूल्हा और दुल्हन दोनों एक दूसरे पर जयमाला पहनाने के लिए स्टेज पर पहुंचे। इसी दौरान दुल्हन ने ऐसा कांड कर दिया जिसके बाद सब हैरान रह गए। शादी समारोह में हंगामा हुआ। मारपीट की नौबत बनी। मामला कौशांबी जिले के चरवा थाना क्षेत्र के एमिली जानकारी के अनुसार जिले के चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में 6 फरवरी को बारात रात करीब 11 बजे बारात द्वारचार के लिए पहुंची। द्वारचार के बाद स्टेज पर जयमाला के लिए दूल्हा व दुल्हन पहुंचे। दूल्हा वरमाला लिए खड़ा था, लेकिन दुल्हन ने प्रेमी के ही गले में जय माला डाल दी। यह नजारा देख सब अवाक रह गए।

इसके बाद घराती व बाराती भिड़ गए। गाली-गलौज के साथ मारपीट की नौबत बन गई। घर वालों ने किसी तरह बारातियों को मनाया। सात फरवरी को देर शाम तक पंचायत के बाद दूल्हा दुल्हन को विदा कराकर ले गया। दुल्हन ससुराल पहुंची। रात में मौका पाते ही दुल्हन प्रेमी के साथ भाग निकली और उसके घर पहुंच गई। इसकी जानकारी होते ही अगले दिन नाराज दूल्हा शादी में मिला सारा सामान लादकर गांव पहुंचा। इस मामले पर पुलिस का कहना है कि किसी भी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। सूचना यही है कि तीनों पक्ष संतुष्ट हैं।