शादी में दूल्हे के डांस करने से नाराज हुई दुल्हन, बारात में आए दोस्त को पहना दी वरमाला

खबर शेयर करें


दूल्हा बारात लेकर लड़की के द्वार पर पहुंच चुका था, इसी दौरान दूल्हा कार से उतर कर दोस्तों के साथ डांस करने लगा। डीजे की धुन पर उसका डिस्को-डांस इतना लंबा चला कि लड़की का पिता नाराज हो गया और शादी में पहुंचे एक अन्य लड़के को बुलाकर उसी से अपनी बेटी की शादी करा दी। यह कहानी यह कहानी किसी फिल्म की नहीं बल्कि महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले की है। लड़की के पिता का आरोप है कि दूल्हा शराब के नशे में धुत था, इसलिए उसने अपनी बेटी की शादी किसी और से कर दी।

: यह घटना बुलढाणा जिले के मलकापुर पंगरा गांव में 24 अप्रैल की है। लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि बाराती और दूल्हा देर से शाम चार बजे पहुंचे और रात 8 बजे तक दूल्हा नशे में धुत्त होकर डांस करता रहा। इस दौरान लड़की के रिश्तेदारों ने देर से आने का कारण पूछा तो वे मारपीट करने पर उतर आए। इसके बाद लड़की वालों ने दूल्हे समेत लड़के वालों की जमकर पिटाई की और फिर उन्हें बिना खाना खिलाए भगा दिया।

बारात में शामिल दूसरा लड़का बना दूल्हा
दरबाजे पर बारात आ चुकी थी और अगर लड़की की शादी नहीं होती तो बड़ी बदनामी होती। बारात में हुआ यह झगड़ा गांव के बुजुर्गों और पंचायत के पास पहुंचा और कुछ ही देर में यह तय हुआ कि इसी मंडप में लड़की की शादी होगी, लेकिन किसी और दूल्हे से। इसके बाद तलाश शुरू हुई और शादी में शामिल एक लड़का, लड़की के पिता को भा गया। पिता ने अपनी झोली फैलाई और कुछ ही देर में लड़का भी शादी करने को तैयार हो गया। खास यह है कि जिस लड़के से लड़की की शादी हुई वह दोनों आपस में अच्छे दोस्त हैं।

लड़के से शादी कर खुश है दुल्हन
दूसरे दूल्हे को पाकर प्रियंका नाम की दुल्हन बहुत खुश है। उसका कहना है कि यह अच्छा हुआ कि उसे शादी से पहले ही पता चल गया कि उसका होने वाला दूल्हा शराबी है। शादी का मुहूर्त दोपहर 3.30 बजे था और वे यहां 4 बजे पहुंचे, इसके बाद मैं कई घंटे तक हाथ में वरमाला लेकर खड़ी रही। शादी में उसके द्वारा की गई हरकत से हमारा पूरा परिवार आहत था। अच्छा हुआ कि उसकी सच्चाई वक्त से पहले सामने आ गई।
खबर सोशल मीडिया से

More News Updates