पिता से सोते हुए पुत्र पर किया कुल्हाड़ी से वार, पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

कालाढूंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक पिता ने अपने सोते हुए पुत्र के ऊपर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिससे पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने पिता को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घरेलू विवाद के चलते पिता ने अपने पुत्र पर कुल्हाड़ी से हमला किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी पिता नशे का आदी है और नशे की हालत में पुत्र के ऊपर जानलेवा हमला किया है। थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है जिसका इलाज चल रहा है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच की जा रही है। जांच के उपरांत ही कारणों का सही पता चल सकेगा।