चन्द्र ग्रहण के बारे में कुछ जानकारी रिपोर्ट,,विशेष शर्मा। बाजपुर

खबर शेयर करें

चन्द्र ग्रहण के बारे में कुछ जानकारी रिपोर्ट,,विशेष शर्मा। बाजपुर

🌤️ दिनांक – 08 नवंबर 2022
🌤️ दिन – मंगलवार
🌤️ विक्रम संवत – 2079
🌤️ शक संवत -1944
🌤️ अयन – दक्षिणायन
🌤️ ऋतु – हेमंत ॠतु
🌤️ मास – कार्तिक
🌤️ पक्ष – शुक्ल
🌤️ तिथि – पूर्णिमा शाम 04:31 तक तत्पश्चात प्रतिपदा
🌤️ नक्षत्र – भरणी 09 नवंबर रात्रि 01:39 तक तत्पश्चात कृत्तिका
🌤️ योग – व्यतीपात रात्रि 09:46 तक तत्पश्चात वरीयान
🌤️ राहुकाल – शाम 03:11 से शाम 04:35 तक
🌞 सूर्योदय – 06:46
🌦️ सूर्यास्त – 17:58
👉 दिशाशूल -उत्तर दिशा में
🚩 व्रत पर्व विवरण- कार्तिकी पूर्णिमा, देव दिवाली, कार्तिक स्नान समाप्त, भीष्म पंचक व्रत समाप्त, तुलसी विवाह समाप्त, खग्रास चंद्र ग्रहण भारत में दिखेगा नियम पालनीयण। बाजपुर में ग्रहण समय: शाम 5ः40 से शाम 06:18 तक
साल 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण भारतीय समय के अनुसार 8 नवंबर को शाम करीब 4 बजकर 23 मिनट से शुरू होगा और शाम 6 बजकर 19 मिनट तक रहेगा।
आपके शहर में चंद्र ग्रहण का समय

दिल्ली 5.28 नोएडा 5.30
अमृतसर 5.32 लखनऊ 5.16
भोपाल 5.36 लुधियाना 5.34
जयपुर 5.37 शिमला 5.20
मुंबई 6.01 कोलकाता 4.52
रायपुर 5.21 पटना 5.00
इंदौर 5.43 देहरादून 5.22
उदयपुर 5.49 गांधीनगर 5.55
🔥 विशेष – पूर्णिमा और व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)

🌷 मार्गशीर्ष मास विशेष 🌷
👉🏻 09 नवंबर 2022 बुधवार से मार्गशीर्ष का आरम्भ हो रहा है।
💥 विशेष ~ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार अभी कार्तिक मास)
१) मार्गशीर्ष मास में इन तीन के पाठ की बहुत ज्यादा महिमा है ….. विष्णुसहस्त्र नाम ….भगवत गीता…. और गजेन्द्रमोक्ष की खूब महिमा है…खूब पढ़ो …. दिन में २ बार -३ बार
२) इस मास में ‘श्रीमद भागवत’ ग्रन्थ को देखने की भी महिमा है …. स्कन्द पुराण में लिखा है …. घर में अगर भागवत हो तो एक बार दिन में उसको प्रणाम करना
३) इस मास में अपने गुरु को …. इष्ट को ….” ॐ दामोदराय नमः ” कहते हुए प्रणाम करने की बड़ी भारी महिमा है |
४) शंख में तीर्थ का पानी भरो और घर में जो पूजा का स्थान है उसमें भगवान – गुरु उनके ऊपर से शंख घुमाकर भगवान का नाम बोलते हुए वो जल घर की दीवारों पर छाटों …… उससे घर में शुद्धि बढ़ती है…शांति बढ़ती है ….क्लेश झगड़े दूर होते है।
🌷 मार्गशीर्ष मास 🌷
🔥 इस मास में कर्पूर का दीपक जलाकर भगवान को अर्पण करनेवाला अश्वमेघ यज्ञ का फल पाता है और कुल का उद्धार कर देता है ।

🌷 ग्रहण के समय निर्देश 🌷
करने योग्य
🌘 1. ग्रहण के समय भगवान का चिंतन, जप, ध्यान करने पर उसका लाख गुना फल मिलता है , ग्रहण के समय हज़ार काम छोड़ कर मौन और जप करिए l
🌘 2. ग्रहण लगने के पहले खान – पान ऐसा करिए कि आपको बाथरूम में ना जाना पड़े l
ना करने योग्य
🌘 1. ग्रहण के समय सोने से रोग बढ़ते हैं l
🌘 2. ग्रहण के समय सम्भोग करने से सुअर की योनि मिलती है l
🌘 3. ग्रहण के समय मूत्र त्याग नहीं करना चाहिए, दरिद्रता आती है l
🌘 4. ग्रहण के समय धोखाधड़ी और ठगाई करने से सर्पयोनि मिलती है l
🌘 5. ग्रहण के समय शौच नहीं जाना चाहिए, वर्ना पेट में कृमि होने लगते हैं l
🌘 6. ग्रहण के समय जीव-जंतु या किसी की हत्या हो जाय तो नारकीय योनि में जाना पड़ता है l
🌘 7. ग्रहण के समय भोजन व मालिश करने वाले को कुष्ट रोग हो जाता है l
🌘 8. ग्रहण के समय पत्ते, तिनके, लकड़ी, फूल आदि नहीं तोड़ने चाहिए l
🌘 9. स्कन्द पुराण के अनुसार ग्रहण के समय दूसरे का अन्न खाने से १२ साल का किया हुआ जप, तप, दान स्वाहा हो जाता है l
🌘 10. ग्रहण के समय अपने घर की चीज़ों में कुश, तुलसी के पत्ते अथवा तिल डाल देने चाहिए l
🌘 11. ग्रहण के समय रुद्राक्ष की माला धारण करने से पाप नाश हो जाते हैं l
🌘 12. ग्रहण के समय दीक्षा अथवा दीक्षा लिए हुए मंत्र का जप करने से सिद्धि हो जाती है l

🙏🏻🌷🌻🍀🌹🌼💐🌺🌸🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 8 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है।

आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है।

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष : 2024, 2042

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

कैसा रहेगा यह वर्ष
व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा