सितारगंज सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण मंदिर में भजन कीर्तन कर दीर्घायु की कामना की

खबर शेयर करें

सीएम मे सीएम धामी का जन्मदिन संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया, विभिन्न स्थानों में किया गया वृक्षारोपण
सितारगंज में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन को भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान सितारगंज में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने शहर के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण व स्वच्छता अभियान चलाया जिसमे भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने सिडकुल रोड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय परिसर में वृक्ष रोपित किए और मुख्यमंत्री धामी के दीर्घायु की कामना की। इस दौरान बाल आयोग के सदस्या सुमन रौय वह महिला मोर्चा अध्यक्ष सुलोचना रावत के नेतृत्व में साइ काल में महिला मोर्चा द्वारा कल्याणी वाटिका सनातन धर्म मंदिर मे दीपदान कार्यक्रम किया गया
पूजन के बाद उन्होंने आरती कर प्रसाद वितरण किया। और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दीर्घायु की कामना की
इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी भाजपा नेता महेश मित्तल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्म दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को पूरे प्रदेश में संकल्प दिवस के रूप में मनाया जा रहा हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश का सर्वांगीण विकास हो रहा है और हमारा प्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है।
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सलूजा महामंत्री आदेश चौहान उत्तराखंड भाजपा के कद्दावर नेता व पूर्व दर्जा राज्यमंत्री कमल जिंदल राजू नगदली भाजपा नेता खूब सिंह विकास पूर्व कुमाऊं संयोजक इकबाल सिंह भुल्लर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिरुद्ध राय पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश त्यागी पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश जैन अभिषेक जैन पूर्व भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष व पूर्व किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष आदेश ठाकुर अल्पसंख्यक नेता सरफराज अंसारी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सुराज खान गुड्डू कुलदीप गंगवार चंदन श्रीवास्तव नरेश ठाकुर दयानंद तिवारी सतीश उपाध्याय पूर्व सैनिक आनंद बल्लभ भट्ट समीर दादी यूनुस अभिषेक श्रीवास्तव अविनाश बाल्मीकि महिला मोर्चा अध्यक्ष सुलोचना रावत महामंत्री मुन्नी पांडे जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा बीना साहू श्रुति विश्वास धर्मा देवी फ़िरदौस आदि मौजूद रहे।