बाजपुर धूमधाम से निकाली गई भगवान बाल्मीकि की शोभा यात्रा मैं सुंदर सुंदर झांकियों

खबर शेयर करें
अप

स्लग : धूमधाम से निकाली गई भगवान वाल्मकी की शोभायात्रा
रिपोर्टर : विशेष शर्मा
स्टेशन : बाजपुर
एंकर : बाजपुर की राम भवन धर्मशाला से भगवान वाल्मीकि की शोभा यात्रा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। इस दौरान शोभा यात्रा का शुभारंभ नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य ने फीता काटकर किया। बता दें कि बाजपुर में वाल्मीकि समाज के लोगों द्वारा वाल्मीकि प्रकट उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी के चलते बाजपुर की राम भवन धर्मशाला से भगवान वाल्मीकि की शोभायात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य ने फीता काटकर किया। जिसके उपरांत शोभा यात्रा दोराहा रोड, चीनी मिल, रामराज रोड, होते हुए वाल्मीकि धर्मशाला में समाप्त हुई। इस दौरान शोभायात्रा में भोले शंकर का नृत्य, भीमराव अंबेडकर की झांकी भगवान गणेश द्वारा माता पिता की परिक्रमा भगवान वल्मीकि का कमल के फूल पर आसन सहित विभिन्न झांकियां दिखाई गई। इस दौरान पूर्व विधायक संजीव आर्य ने कहा कि हम सब को भगवान वाल्मीकि के सिखाएं मार्ग पर चलना चाहिए।
बाइट : संजीव आर्य ……….. पूर्व विधायक, नैनीताल