समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक घोटालों के जांच ना करा कर छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

खबर शेयर करें

स्लग : मुख्यमंत्री का पुतला फूंका
रिपोर्टर : विशेष शर्मा
स्टेशन : बाजपुर
एंकर : बाजपुर के बेरिया तिराहे पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक घोटालों की सीबीआई जांच ना कराकर युवाओं पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला फूंका। इस दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बता दें कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बेरिया तिराहे पर सपा यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविंद यादव के नेतृत्व में एकत्र हुए। जहां समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक घोटालों की सरकार द्वारा सीबीआई जांच ना कराकर देहरादून में बेरोजगार युवाओं पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सपा यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बाइट : अरविंद यादव ……….. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड समाजवादी पार्टी