बेरहम बाप ने क्यों कि अपने 12 वर्षीय बालक की हत्या पढ़ें पूरी खबर

खबर शेयर करें

यूपी के मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में हैवान बने बाप ने 12 वर्षीय बच्चे की हत्या महज इसलिए कर दी कि वह गंदे पैरों से बेड पर चढ़ गया था। घटना बीती रात की है गुस्साए बाप ने मासूम को लाठी-डंडों से इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्यारोपी बाप को गिरफ्तार कर लिया है।इंसानियत को शर्मसार करने वाली यह घटना थाना हाईवे क्षेत्र के एटीवी के पास की कॉलोनी की है। जहां पहले पति की मौत के बाद करीब 3 माह पहले नीलम ने हाथरस के अजरोई निवासी प्रेम वीर पुत्र बच्चू सिंह से दूसरी शादी कर ली थी। नीलम अपने दो मासूम बच्चों के साथ प्रेम वीर के साथ रहने लगी। लेकिन उसे क्या पता था कि पहले पति की मौत के बाद जिस दूसरे पति में वह अपना सहारा ढूंढ रही है वह उसके बुढापे की लाठी भी छीन लेगा।

घटना बीती रात की है जब 11 वर्षीय राजू बेड पर गंदे पैरों से चढ़ गया। यह देख हैवान सौतेली बाप का पारा आसमान पर जा पहुंचा। उसने मासूम बच्चे को समझाने की बजाय बेरहमी के साथ इतना पीटा कि पिटते पिटते बच्चे ने दम तोड़ दिया। बेचारी मां ने अपने बच्चे को बचाने का लाख जतन किया लेकिन उस हैवान के सामने उसकी एक ना चली। सौतेले बाप की हैवानियत तो देखिए, बच्चे को मारने बाद प्रेमवीर चैन की नींद भी सो गया। उधर बच्चे की मौत के बाद उसकी मां पूरी रात बिलखती रही।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंच गई और सोते हुए हत्यारे बाप को गिरफ्तार कर लिया।अब जरा उस मां का दर्द सुनिए जिसने दूसरे पति के हाथों अपने कलेजे के टुकड़े को खो दिया।अब जरा उस मासूम बच्चे का डर भी महसूस कीजिए जिसने न केवल अपने बड़े भाई को सौतेले पिता के हाथों मरते हुए देखा बल्कि खुद भी सौतेले पिता की बेरहमी का शिकार हुआ।