रामनगर ब्रेकिंग-राजस्व उपनिरीक्षक लक्ष्मी नारायण यादव ने दी रामनगर वासियों को दीपावली और भाईदूज की शुभकामनाएं एवं बधाई-(पढ़े पूरी खबर)

खबर शेयर करें

रामनगर तहसील में तैनात राजस्व उपनिरीक्षक लक्ष्मी नारायण यादव ने रामनगर क्षेत्र की जनता को दीपावली और भाईदूज तथा छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर उन्होंने कहा कि दीपों का यह पर्व अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रेम, एकता और सद्भाव का संदेश देता है।


श्री यादव ने कहा कि दीपावली केवल रोशनी का नहीं बल्कि मानवता और करुणा का पर्व है। हमें इस अवसर पर जरूरतमंदों की मदद कर उनकी जिंदगी में भी खुशियों की रौशनी फैलानी चाहिए। उन्होंने अपील की कि सभी लोग पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए प्रदूषण-मुक्त, सादगीपूर्ण और सुरक्षित दीपावली मनाएं।
उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें समाज में एकजुटता और सकारात्मकता बढ़ाने की प्रेरणा देता है मैं कामना करता हूं कि यह दीपावली हर घर में नई आशा, ऊर्जा और समृद्धि लेकर आए।
उन्होंने क्षेत्र की जनता की सुख-शांति और उन्नति की मंगलकामनाएं भी की है।

More News Updates