चंपावत उपचुनाव पर बोले पुष्कर सिंह धामी, आने वाले समय में यह क्षेत्र बनाएगा विकास का नया इतिहास

खबर शेयर करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस क्षेत्र में कैलाश गहतोड़ी के तमाम विकास कार्यों को हम और तेजी से आगे बढ़ाएंगे। हम नए आयाम स्थापित करेंगे। मैं संकल्पबद्ध होकर यह कहना चाहता हूं कि यह क्षेत्र आने वाले समय में विकास का नया इतिहास बनाएगा। हालही में संपन्न हुए विधानसभा में मुख्यमंत्री खटीमा से चुनाव हार गए थे।
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत सीट से विधानसभा उपचुनाव लड़ने वाले हैं। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई में जोरो-शोरो से तैयारियां चल रही हैं। आपको बता दें कि चंपावत से पूर्व विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने सीट खाली करने के बाद उपचुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान सामने आया है।

विकास का नया इतिहास बनाएगा चंपावत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस क्षेत्र में कैलाश गहतोड़ी के तमाम विकास कार्यों को हम और तेजी से आगे बढ़ाएंगे। हम नए आयाम स्थापित करेंगे। मैं संकल्पबद्ध होकर यह कहना चाहता हूं कि यह क्षेत्र आने वाले समय में विकास का नया इतिहास बनाएगा।
इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोरोना महामारी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमारे यहां 87 लोग अभी पॉजीटिव हैं। कोरोना के खिलाफ हमारी सारी व्यवस्थाएं पूरी हैं। अस्पतालों में बेड दोबारा से रिज़र्व किए जा रहे हैं। सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट, कंसंट्रेटर आदि की व्यवस्था है।

हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने उत्तराखंड विधानसभा की 70 में से 47 सीटें जीतकर प्रदेश में लगातार दूसरी बार सत्ता में आने का इतिहास रचा लेकिन जीत की अगुवाई करने वाले पुष्कर सिंह धामी को खटीमा सीट से हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री के पद पर बने रहने के लिए छह महीने के भीतर निर्वाचित होना पड़ेगा।