लालकुआं ब्रेकिंग- व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट उर्फ (दानी) ने लालकुआँ वासियों को दीपावली और भाईदूज की बधाई” लोगों से की लोकल उत्पादों को खरीदने की अपील-(पढ़े पूरी खबर)


लालकुआँ दीपावली के पावन अवसर पर लालकुआँ व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट ने देश व प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है।
इस अवसर पर उन्होंने सुरक्षित दीपावली मनाने की अपील की वहीं उन्होंने लालकुआँ के सभी व्यापारियों को भी दीपावली की शुभकामनाएं दी है।
उन्होंने कहा कि दीपावली का त्योहार प्रकाश, समृद्धि और आपसी सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने सभी से मिलजुलकर खुशियां बांटने तथा स्वच्छता और सद्भाव बनाए रखने की अपील की।
साथ ही उन्होंने सभी लोगों से लोकल उत्पादों को अपनाकर “वोकल फाॅर लोकल” के माध्यम से देश को आर्थिक रूप से मजबूत करने की अपील की है।
उन्होंने सभी नगरवासियों को भाईदूज और छठ महापर्व की भी बधाई और शुभकामनाएं दी है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर पेज को लाइक और फॉलो करें