ग्रहों का महापरिवर्तन: अप्रैल में 9 ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशि वालों को धनलाभ के साथ तरक्की के भी प्रबल योग

खबर शेयर करें

9 planet gochar in april, 9 planet transit in april

वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो उसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि अप्रैल में 9 ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जो ज्योतिषीय दृष्टिकोण से बहुत अहम माना जा रहा है। इसलिए इस महापरिवर्तन का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं जिनको कि विशेष फायदा हो सकता है। आइए जानते हैं कौन सा ग्रह किस राशि में प्रवेश करेगा और कौन सीं 3 राशियां हैं जिनको विशेष लाभ हो सकता है…

अप्रैल के महीने में सबसे पहले ग्रहों के सेनापति मंगल 7 अप्रैल को शनि की स्वराशि कुंभ में प्रवेश करेंगे। इसके बाद व्यापार और बुद्धि के दाता बुध ग्रह 8 अप्रैल को मंगल की स्वराशि मेष में गोचर कर जाएंगे। 13 अप्रैल को देवताओं के गुरु बृहस्पति मीन राशि में प्रवेश करेंगे। उसके बाद ग्रहों के राजा सूर्य मेष राशि में गोचर कर जाएंगे। फिर धन और वैभव के दाता शुक्र देव 27 अप्रैल को मीन राशि में प्रवेश करेंगे। 12 अप्रैल को मायावी ग्रह राहु मेष राशि में गोचर करेंगे। तो वहीं केतु ग्रह 12 अप्रैल को ही तुला राशि में संचरण करेंगे। इसके बाद ग्रहों के न्यायाधीश शनि देव 29 अप्रैल को अपनी स्वराशि कुंभ में गोचर कर जाएंगे। साथ ही चंद्रमा हर 2 से सवा दो दिन में राशि बदलते ही हैं। इस तरह से 9 ग्रह अप्रैल में राशि परिवर्तन करेंगे। इन नवग्रह के गोचर से 3 राशि वालों को विशेष लाभ हो सकता है।

मेष राशि: आपके लिए ग्रहों का महापरिवर्तन शुभ साबित हो सकता है। इस समय आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है या फिर आप जॉब कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है। व्यापार में नई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही व्यापार का विस्तार भी होगा। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है, जिससे लोग आफकी प्रशंसा कर सकते हैं।

सिंह राशि: आपके लिए ग्रहों का महापरिवर्तन लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही व्यापार में लाभ हो सकता है। नए व्यवसायिक संबंध बन सकते हैं। सैलरी में इजाफा या प्रमोशन हो सकता है। व्यापार में निवेश के लिए समय अनुकूल है। इस समय आपको अनुभवी लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा। जिससे आपको नई चीजें सीखने को मिल सकतीं हैं। 

तुला राशि: आपकी राशि के लिए ग्रहों का महापरिवर्तन लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। अटके हुए काम बन सकते हैं। साथ ही अगर आपका व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है तो आपको लाभ हो सकता है। इस समय आपको भौतिक सुख और वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है। साथ ही कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकतीं हैं। कुल मिलाकर आपके लिए नवग्रहों का परिवर्तन शुभ साबित हो सकता है।