पन्तनगर ब्रेकिंग- ऊधम सिंह नगर जिले की प्रधान संघ की अध्यक्ष दीपा कडपाल के आवास पर महिला होल्यारों ने मचाई धूम” होली के गीतों जमकर किया नृत्य”महिला होल्यारों ने की लोगों से होली पर नशे से दूर रहने की अपील।

खबर शेयर करें

(मुकेश कुमार)-पन्तनगर देशभर में होली की धूम मची हुई है रंगों के त्यौहार में पुरा देश सरोबार है वही एकादशी के बाद से कुमाऊँ में भी महिलाओं की बैठकी होली का दौर शुरू हो गया है जगह जगह बैठकी होली देखी जा रही है मैदान से लेकर पहाड़ों तक बैठकी और खड़ी होली का आयोजन किया जा रहा है महिलाए हो या पुरूष सभी होली की मस्ती में झूम रहे हैं।

यहां पन्तनगर स्थित जवाहर नगर निवासी वरिष्ठ नेत्री एंव ऊधम सिंह नगर जिले की प्रधान संघ की अध्यक्ष दीपा कडपाल के आवास पर बैठकी होली का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं ने होली गीत गाए और नृत्य किया इस दौरान महिलाओं ने विभिन्न स्वांग भी रचे। वही महिलाओं ने अबीर गुलाल का टीका लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान महिलाओं ने पानी कैसे भरने जाओ”बृज में आयो नन्दलाल ऐसे तमाम गीत पर जमकर नृत्य किया।


इस दौरान ऊधम सिंह नगर जिले की प्रधान संघ की अध्यक्ष दीपा कडपाल ने कहा कि बसंत पंचमी के होली का सिलसिला शुरू हो जाता है रात में सरस्वती राग पर आधारित होली गीत घर घर जाकर गाए जाते हैं। इसे बैठी होली कहते हैं। जिसके बाद एकादशी के यह टोली दिन में निकलती है और खड़े होकर फाग गाती है इसे खड़ी होली कहा जाता है। उन्होंने कहा कि यहा परंपरा बर्षो से चली आ रही है उन्होंने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है इस दिन दूश्मन भी गले लग जाते हैं। उन्होंने लोगों से होली को रंगों के साथ मनाने एंव नशे से दूर रहने की अपील लोगों से की है। इस अवसर पर अमिता मेहरा, गीता बिष्ट, प्रतिभा मिश्रा,अंकशा पाडे, मनूश्री, बीना पाडे, अलका पाठक, कला चोबे, जनकि तिवारी, दीपा सहित भारी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।