पन्तनगर ब्रेकिंग- भाजपा अनुसुचित मोर्चा ऊधम सिंह नगर के जिला अध्यक्ष महेन्द्र कुमार बाल्मीकि का दावा उत्तराखण्ड की पाचों सीटों पर भाजपा बनायेगी रिकॉर्ड तोड़ जीत”देश बनेगी तीसरी बार भाजपा की सरकार”कांग्रेस को बताया डूबता हुआ जहाज़-(पढ़े पूरी खबर)

खबर शेयर करें

(मुकेश कुमार-)–पन्तनगर भाजपा अनुसुचित मोर्चा ऊधम सिंह नगर के जिला अध्यक्ष महेन्द्र कुमार बाल्मीकि ने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव में राज्य की पांचों सीटों को रिकॉर्ड मतों से जीत रही है। उन्होंने कहा कि देश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने काग्रेंस को डूबता जहाज़ बताया।

यहाँ पन्तनगर नगला स्थित अपने निजी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा अनुसुचित मोर्चा ऊधम सिंह नगर के जिला अध्यक्ष महेन्द्र कुमार बाल्मीकि ने कहा कि वह लगातार विभिन्न क्षेत्रों में जनता के बीच जा रहे हैं इस दौरान उन्हें जो महसूस हुआ उसके आधार पत्र कह सकते हैं कि प्रदेश के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट करने जा रहे हैं।


उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र ने देश ही नहीं उत्तराखण्ड के लिए अनेक बड़े कार्य किए है। उन्होंने कहा कि विपक्ष में भगदड़ मची हुई है लोग भाजपा कि निति को आगे बढ़ना चाहते हैं जिसके चलते वह अपना दल छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है विपक्ष पूरी तरह से मुद्दा विहीन हो चुका है और अपनी हार मान ली है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में क्या परिणाम आने वाले है और देश की जनता किधर जाने वाली है जनता पहले ही अपना मन बना चुकी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास का पहिया आगे बढ़ रहा है तथा देश ने विश्व में अपनी अलग पहचान बनाई है।उन्होंने कहा कि धारा 370 हो या राममंदिर निर्माण यहा भाजपा के काम की पहचान है। उन्होंने कहा कि लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं उन्होंने कहा कि भाजपा का एक एक कार्यकर्ता चुनाव के प्रचार में लगा हुआ है तथा घर घर जनसंपर्क अभियान जारी है उन्होंने कहा किया है कि भाजपा उत्तराखण्ड में पांचों लोकसभा सीटें जीतने जा रही है।

More News Updates