विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पदाधिकारियों ने काटे गये पेड़ को हरा भरा बनाने के लिये गोद लिया।

खबर शेयर करें

स्लग: काटे गए पेड़ को हरा भरा बनाने के लिए लिया गोद ।
स्टेशन: बाज़पुर
रिपोर्टर:विशेष शर्मा
एंकर: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पदाधिकारियों ने काटे गये पेड़ को हरा भरा बनाने के लिये गोद लिया। बता दें कि लगभग एक माह पूर्व दो लोगो द्वारा मुख्य मार्ग पर स्थित हरे भरे पेड़ को रात में काट दिया गया था। जिस पर उचित कार्यवाही करते हुए पेड़ कटवाने वाले व्यक्ति के ख़िलाफ़ वन विभाग ने 5000रुपए का चालान भी किया था। इसी को मद्देनज़र रखते हुए ग्रीन बाज़पुर क्लीन बाज़पुर के अहवाहन पर पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह भंडारी एवं श्रमजीवी पत्रकार यूनियन इकाई बाज़पुर से जुड़े पदाधिकारी मौक़े पर पहुँचे। जहाँ उन्होंने काटे गए पेड़ के चारों ओर बाड़बंदी की और पेड़ को पुनः से हराभरा बनाने में लोगों से अपील की। इस दौरान ज़्यादा से ज़्यादा मात्रा में हरे पेड़ लगाने की भी जनता से अपील की। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पदाधिकारी भी मौक़े पर मौजूद रहे हैं। जिन्होने पेड़ को पुनः हरा भरा करने का प्रण लिया एवं इस काटे गए पेड को अपने संरक्षण में देखभाल करने के लिए गोद भी लिया है।
वाइट:
भूपेंद्र सिंह भंडारी…………………………. सीओ बाज़पुर
अमित सैनी (प्रदेश सचिव)……………………… श्रमजीवी पत्रकार यूनियन

More News Updates