शनिवार के दिन दीपक में डाल दे यह चीज होंगे शनिदेव प्रसन्न

खबर शेयर करें

शनिवार के दिन दीपक में डाल दें ये एक चीज
आपको बता दें कि धार्मिक ग्रंथों में पूजा के दौरान दीपक जलाने का विशेष महत्व है। जब हर देवी-देवता की पूजा करते हैं तो उस वक्त अलग-अलग दीपक जलाया जाता है और अलग-अलग दीपक काफी अपना अलग महत्व होता है। आटे का दीपक, मिट्टी का दीपक, धातु का दीपक, इसके साथ ही इसमें डलने वाले की सरसों के तेल, तिल का तेल, घी आदि का भी अलग महत्व होता है।

अगर आप शनिवार के दिन न्याय के देवता शनिदेव की पूजा कर रहे हैं तो उस दौरान सरसों के तेल का दीपक जलाएं। लेकिन शनिवार के दिन दीपक जलाते समय उसमें एक लौंग जरूर डाल दें। इस उपाय को करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है। इस उपाय को करने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अगर आप निरंतर इस उपाय को करते हैं, तो आपको अपने जीवन में धन से जुड़ी हुई परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

इन बातों का रखें ध्यान

  1. आप सभी लोगों में से लगभग सभी यह बात जरूर जानते होंगे कि हिंदू धर्म में पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान कपूर का इस्तेमाल किया जाता है। कपूर जलाने से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है। लेकिन अगर आप नियमित रूप से कपूर जलाते हैं तो कपूर शुद्ध हो, इस बात का ध्यान जरूर रखें।
    . धार्मिक ग्रंथों में दान का भी विशेष महत्व बताया गया है। इसी वजह से आप अपने हाथों से जितना संभव हो गरीबों और जरूरतमंदों को दान करें और उनकी सहायता कीजिए।
  2. अगर आप अपने जीवन में तरक्की पाना चाहते हैं, तो ज्योतिष शास्त्र में बताया गया यह उपाय कर सकते हैं। आप पक्षियों को नियमित रूप से दाना डालें। यदि आप ऐसा करते हैं, तो आपको अपने करियर और जीवन में तरक्की मिलने के साथ-साथ सफलता भी प्राप्त होती है।
  3. ऐसा माना जाता है कि रसोई घर में रोटी बनाने से पहले सबसे पहली रोटी गाय के लिए निकालना चाहिए और आखिरी रोटी कुत्ते के लिए निकालें। इससे आपको लाभ मिलता है।
  4. आप घर में रोटी बनाते समय गर्म तवे पर दूध की छींटे डाल दें। ऐसी मान्यता है कि इस उपाय को करने से जीवन में धन की कमी नहीं होती है। यह उपाय करने से आपका घर धन-धान्य से भरपूर रहेगा।
    आभार सोशल मीडिया