यहां जन्मदिन पर चली गोली,युवक घायल

खबर शेयर करें

रुद्रपुर। भदईपुरा में गत रात एक बर्थडे पार्टी में गोली चल गयी। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। उसे गंभीर हालत निजी अस्पताल भर्ती कराया गया है। मामले में फिलहाल किसी की ओर से तहरीर नहीं दी गयी है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। बताया गया है कि रम्पुरा निवासी 22 वर्षीय धीरज नाम का एक युवक बीती रात भदईपुरा में दोस्त की बर्थ डे पार्टी में गया था। वहां पर संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चल गयी। पेट में गोली लगने से धीरज गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उसे निजी अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस को घटना की जानकारी अस्पताल से मिली। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल किसी की ओर से तहरीर नहीं दी गयी है। सीओ सिटी अभय सिंह ने बताया कि गोली चलने के कारणों की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।