सुनीता टम्टा के उपाध्यक्ष बनने पर आप कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

खबर शेयर करें

स्लग : नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत
रिपोर्टर : विशेष शर्मा
स्टेशन : बाजपुर

एंकर : बाजपुर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी द्वारा पूर्व प्रत्याशी सुनीता टम्टा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सुनीता टम्टा का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सुनीता टम्टा ने पार्टी को मजबूत करने की बात कही। बता दें कि आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दीपक वाली ने शनिवार को प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए बाजपुर की पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुनीता टम्टा को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही सुनीता टम्टा को उधम सिंह नगर जिले का प्रभारी भी घोषित किया गया है। आम आदमी पार्टी द्वारा सुनीता टम्टा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद बाजपुर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सुनीता टम्टा का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया और मिष्ठान वितरित किया। इस दौरान सुनीता टम्टा ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है उस पर वह खरा उतरने का काम करेंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए कार्य किया जाएगा और पार्टी को मजबूत करने के लिए नई कार्यकारिणी का भी विस्तार किया जाएगा।

बाइट : सुनीता टम्टा …………… प्रदेश उपाध्यक्ष आप पार्टी