2 December इन राशिवालों को आज कार्यों में मिलेगी सफलता , कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों को होगा धन लाभ

खबर शेयर करें

मेष राशि: गणेशजी मेष राशि वालों से कह रहे हैं कि आज शिक्षा और करियर से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी। बच्चों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक गतिविधियों में पूरी तरह संलग्न रहें। किसी करीबी के आने से खुशी का माहौल रहेगा। रिश्तेदारों से पैसों का लेन-देन सोच समझकर करें इससे घर में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। दूसरों के प्रति कोई द्वेष नहीं रखना चाहिए। कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आज लाभ की उम्मीद न करें। अपने संपर्क मजबूत करें, भविष्य में लाभ होगा। पति-पत्नी के बीच छोटे-मोटे झगड़े हो सकते हैं लेकिन प्रेम बना रहेगा।
इस समय ग्रहों की स्थिति आपके आत्म-सम्मान और आत्मविश्वास को बढ़ाने में बहुत योगदान दे रही है। काम के प्रति समर्पण आपको नई उपलब्धियां दिलाएगा और कड़ी मेहनत और प्रयास से आप बड़ी सफलता भी हासिल कर पाएंगे। काम की अधिकता के कारण थोड़ा गुस्सा और चिड़चिड़ापन हो सकता है, अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। बच्चों की गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए उनके साथ समय बिताना सुनिश्चित करें और बाहरी लोगों को अपने निजी जीवन में हस्तक्षेप न करने दें। बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में कुछ कठिनाइयां आएंगी। इससे पारिवारिक और आपसी संबंधों में मधुरता आएगी।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि पिछले कुछ दिनों से आप जिस काम को करने की कोशिश कर रहे थे, वह इस सप्ताह उम्मीद से बेहतर हो सकता है। किसी नए आभूषण की खरीदारी की भी योजना बनेगी। मित्रों और संबंधियों से संबंध मधुर रहेंगे। बच्चों की समस्याओं को ध्यान से समझें और उनका समाधान करने का प्रयास करें, इससे उनका आत्मविश्वास बना रहेगा। नौकरी पेशा जातक आज अपने कार्यों को लेकर सावधान रहें। गलतियां अधिकारियों को नाराज कर सकती हैं। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।
धनु राशि: गणेशजी धनु राशि वालों से कह रहे हैं कि यदि कोई सरकारी कार्य अटका हुआ है तो वह आज पूरा हो सकती है। प्रयास करते रहें, घर बदलने या रखरखाव की योजना आगे बढ़ेगी। घर में धार्मिक क्रियाकलापों से सकारात्मक माहौल रहेगा। किसी खास रिश्तेदार से आपको अपनी मनपसंद वस्तु उपहार में मिल सकती है। दोपहर बाद स्थिति में सुधार हो सकता है। धैर्य रखें, इस समय सबसे जरूरी बात यह ध्यान रखें कि कोई भी काम जल्दबाजी में पूरा न करें। इस समय लिए गए फैसले गलत साबित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा रहेगा।

मकर राशि: मकर राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज अनुभवी लोगों की सलाह और मार्गदर्शन का पालन करें, जिससे किसी बड़ी दुविधा से निकलकर मन को शांति मिलेगी। मन की शांति बनाए रखने के लिए कुछ रोचक और ज्ञानवर्धक साहित्य पढ़ने में समय व्यतीत करें। सलाह न दें और बिना मांगे दूसरों के मामलों में दखलंदाजी न करें। व्यावसायिक दृष्टिकोण से आज का दिन महत्वपूर्ण है। फोन पर कोई जरूरी बात आपके लिए फायदेमंद रहेगी। प्रभावशाली लोगों से भी संपर्क बनेगा। लेन-देन के मामले में सावधान रहें। किसी मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत व्यक्ति को शीघ्र ही कुछ उपलब्धि प्राप्त होगी।

कुंभ राशि: गणेशजी कुंभ राशि वालों से कह रहे हैं कि आज संतान के भविष्य के लिए किया जा रहा कार्य संपन्न होगा, जिससे राहत मिलेगी। जमीन-जायदाद से जुड़े कार्यों में प्रगति होगी। आपको खुद को साबित करने का मौका मिलेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी रिश्तेदार से सामान्य बातचीत में विवाद हो सकता है इसलिए बात करते समय अपशब्दों का प्रयोग न करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी पूरा करना होगा। व्यापार से संबंधित किसी लक्ष्य या उपलब्धि की प्राप्ति से राहत रहेगी। अटके सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।

मीन राशि: मीन राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज आपके काम आसान हो जाएंगे। खासतौर पर महिलाएं अपना काम आसानी से पूरा कर सकेंगी और निजी कार्यों पर भी ध्यान देंगी। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है, उन्हें खास देखभाल की जरूरत होती है। अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। कोई नकारात्मक बात आपको ठेस पहुंचा सकती है, मनोबल मजबूत रखें। व्यवसाय के क्षेत्र में अपने काम करने की तकनीक सफल रहेगी। लोग आपके काम की सराहना करेंगे।

More News Updates